प्रस्तावना:
हमारे देश में १५ अगस्त यह दिवस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | भारतीय लोगों के लिए यह दिन बहुत ही भाग्यशाली होता हैं |
इस दिन हमारे भारत देश को ब्रिटिश सरकार से आज़ादी प्राप्त हुई थी | इसलिए स्वतंत्रता दिवस आज़ादी के ख़ुशी में मनाया जाता हैं | यह दिवस सभी भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं |
भारतीय लोगों का सदियों का जीवन
देश स्वतंत्र होने से पहले सभी लोगों को गुलामगिरी का जीवन जीना पड़ता था | उनके ऊपर बहुत अत्याचार किये जाते हैं | इन सभी लोगों को अंग्रेजों ने अपना गुलाम बना दिया था |
उनके बढ़ते हुए अत्याचारों की वजह से सभी भारतवासी हैरान हो गए और उनके मन में विद्रोह की ज्वाला भड़की और इस भारत देश के महान नेताओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर इस देश को गुलामगिरी से मुक्त कर दिया | जिस दिन हमारा भारत देश स्वतंत्र हुआ उस दिन को स्वतंत्रता दिवस कहा जाता हैं |
देश को स्वतंत्रता
ब्रिटिश सरकार से बहुत संघर्ष करने के बाद हमारे देश को १५ अगस्त, १९४७ को स्वतंत्रता प्राप्त हो गयी थी | इसलिए यह दिवस पुरे विश्व में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं |
इस दिन लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री के द्वारा ध्वज फहराया जाता हैं और तिरंगे को २१ तोपों की सलामी दी जाती हैं | उसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाता हैं |
जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया हैं, उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता हैं | प्रधानमंत्री के द्वारा भाषण भी दिया जाता हैं | इस दिन अन्य सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं |
महान नेताओं का योगदान
देश को आज़ादी दिलाने के लिए बहुत सारे महान नेताओं ने अपना योगदान दिया हैं | इन सभी नेताओं ने अलग – अलग मार्ग का स्वीकार करके इस देश को आज़ादी प्राप्त करके दी हैं |
इस भारत माता के असंख्य जवान शहीद हुए हैं | उन्हें ब्रिटिश सरकार का शिकार होना पड़ा | इस भारतभूमि के स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया |
अन्य स्थानों पर
स्वतंत्रता दिवस स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय और अन्य सरकारी संस्था में भी मनाया जाता हैं | इस देश के सभी लोग इस दिन को बड़े उत्साह से मनाते हैं | स्कूल और कॉलेज में अन्य कार्यक्रमों के साथ – साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता हैं |
इस दिन पूरा देश उत्साह और हर्ष से भरा होता हैं | इस दिन ख़ुशी को व्यक्त करने के लिए मिठाई और पुरस्कारों का वितरण किया जाता हैं |
निष्कर्ष:
तिरंगा हमारे देश की शान हैं | देश में इस दिन का बहुत महत्व होता हैं | हम सभी भारतवासियों को देश की एकता, स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा करनी चाहिए | स्वतंत्रता दिवस यह हम सभी लोगों को आज़ादी के दिवस को याद दिलाता हैं |