एकता के महत्व पर निबंध – पढ़े यहाँ Importance Of Unity Essay In Hindi

प्रस्तावना:

हमारा भारत देश यह विविधता और संस्कृति वाला देश हैं | हमारे देश में अन्य धर्मों और जाती के लोग रहते हैं | इस देश में अलग – अलग संस्कृति और भाषाएं होने के कारण भी हम सभी लोग एकता के सूत्र में बंधे हुए हैं |

देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं | एकता यह एक अपर शक्ति होती हैं |

एकता का अर्थ –

राष्ट्रीय एकता का महत्व एकता का अर्थ होता हैं, देश में विविध घटकों में विभिन्न विचार और विभिन्न आस्थाओं का होते हुए भी सभी लोगों में प्रेम, एकता और भाईचारा बनके रखना | सभी के एक होने के भाव को ‘एकता’ कहते हैं |

जब हम सभी एकजुट बने रहेंगे तो हम मजबूत बने रहेंगे | अगर एकता हैं तो हम किसी भी समस्या का सामना करने के लिए सक्षम हो सकते हैं |

एकता का महत्व 

अनेकता में एकता एकता यह एक प्रबल शक्ति होती हैं | एकता बलिदान और वीरता के कार्यों को बढ़ावा देती हैं | एकता सभी लोगों में आत्मविश्वास निर्माण करती हैं |

एकता सभी लोगों को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं | यह समाज और व्यक्ति इन दोनों को प्रोत्साहन और प्रेरणा देती हैं | जीवन के हर एक क्षेत्र में एकता नजर आती हैं |

स्वार्थ की भावना

स्वार्थ की भावनाकई लोग अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए भाषा, जाती और धर्म में दीवारे खडी करते हैं | इसकी वजह से देश की एकता टूटती हैं | अगर किसी भी चीज का मुद्दा बनाकर समाज में हिंसा फैलाई जाती हैं, तो उसका प्रभाव एकता पर होता हैं |

देश में की एकता बिखरने लगती हैं | इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपने मन में स्वार्थ नही रखना चाहिए |

निष्कर्ष:

एकता हमारे देश की पहचान होती हैं | एकता के बारे में बच्चों को भी पढाया जाता हैं | अगर कोई भी व्यक्ति जीवन में इसका पालन करता हैं, तो दुनिया यह एक बेहतर जगह बन सकती हैं |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *