प्रस्तावना:
आज विज्ञान और तकनीकी के कारण बहुत सारे साधनों का विकास हुआ हैं | इसकी वजह से मनुष्य का जीवन सुलभ और सरल बना दिया हैं | अगर विज्ञान और तकनीकी प्रगति नहीं करते तो हमारा जीवन बहुत कष्टदायी होता हैं |
हमें हर कार्य करने के लिए बहुत सारी मेहनत करनी पड़ती | आज विज्ञान ने बहुत आविष्कार किये हैं | जिसका लाभ मनुष्य को हो रहा हैं | आज हमारे चारों तरफ तकनी मौजूद हैं |
तकनीकी के माध्यम
आज तकनीकी के द्वारा मोबाइल फ़ोन, टीवी, कंप्यूटर, इंटरनेट, वाशिंग मशीन, पानी निकालने वालों मोटर, जहाज, ट्रेन, इत्यादि साधनों का विकास हुआ | अन्य तरह की दवाइया, चिकित्सा उपकरणों के कारण लोगों का इलाज करना संभव हो गया हैं |
तकनीकी का महत्व
आज की तकनीकी के सहायता से मनुष्य का हर एक कार्य आसानी से होने लगा हैं | तकनीकी ने हर एक क्षेत्र में विकास किया हैं और मनुष्य के जीवन को सुलभ बनाया हैं |
कृषि शेत्र में तकनीकी के सहायता से अधिक उत्पादन होने लगा हैं | तकनीके की वजह से विविध प्रकार की मशीनों का विकास हुआ हैं |
कृषि क्षेत्र में योगदान
हम सभी को अपना जीवन जीने के लिए भोजन की जरुरत होती हैं | यह के सभी लोगों को खेती पर निर्भर होना पड़ता हैं |
लेकिन आज तकनीकी के कारण कृषि उपकरणे विकसित हो गयी हैं | जिसकी वजह से किसान को खेती करने के संभव हो गया हैं | जैसे की ट्रैक्टर किसान को खेती में सहायता करता हैं |
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान
आज तकनीकी का उपयोग शिक्षा क्षेत्र में भी होने लगा हैं | बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासेस शुरू किया गया हैं | उसके माध्यम से बच्चों को पढाया जाता हैं |
आज हर एक विद्यार्थी को कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से किसी भी प्रश्न का जवाब कुछ सेकंड में ही ढूंढ सकता हैं |
चिकित्सा क्षेत्र में योगदान
विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी तरक्की कर ली हैं | अन्य प्रकार के रोगों के कारण बहुत सारे लोगों की मृत्यु हो जाती थी | आज अन्य प्रकार के रोगों पर इलाज करना बहुत संभव हो गया हैं |
तकनीकी के कारण एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन, एमआरआय के द्वारा इलाज होने लगा हैं | तकनीकी के सहायता से किडनी और आँखों को प्रत्यारोपित किया जा सकता हैं |
खेल के क्षेत्र में योगदान
पहले ज़माने में खेल की अन्य साधने उपलब्ध नहीं थी | लेकिन आज तकनीकी के कारण बहुत साधनों का विकास हुआ |
आज हर एक बच्चा या व्यक्ति कंप्यूटर और मोबाइल के सहायता से गेम खेल सकता हैं | आज टीवी पर भी अन्य खेलों का प्रसारण और दिखाया जाता हैं |
निष्कर्ष:
आज तकनीकी के कारण मनुष्य को बहुत सारी चीजे प्राप्त हो गयी हैं | जिसका उपयोग वो अपने जीवन में कर रहा हैं | तकनीकी की वजह से मनुष्य का जीवन अत्यंत सुलभ बन गया हैं |