शिक्षा का महत्व पर निबंध कक्षा ३ के लिए – पढ़े यहाँ Importance Of Education Essay In Hindi For Class 3

प्रस्तावना:

इंसान को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी हैं | इस शिक्षा के बिना किसी का जीवन अधुरा हैं तो, वो इंसान पशु के बराबर होता हैं | शिक्षा के माध्यम से ही इंसान के आंतर शक्तियों का विकास होता हैं |

आज के समाज में शिक्षा का बहुत महत्व माना जाता हैं | आज इस दुनिया में बिना शिक्षा के जीना बहुत मुश्किल हो गया हैं | पहले बहुत सारे लोग गाँव में रहकर खेती करते थे | पहले ज़माने में इंसान को काम करने के लिए यंत्र सामग्री नहीं थी |

इसलिए इंसान घर पर अपना काम करता था | जब औद्योगिक क्रांति हो गयी तब अन्य प्रकार की यंत्र सामग्री का विकास हुआ | जिसके कारण व्यवसाय और नौकरी पाने के लिए इंसान को शिक्षित होना बहुत जरुरी हैं |

शिक्षा का महत्व

जीवन में शिक्षा बहुत जरुरी हैं | हर किसी इंसान को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक हैं | अगर इंसान को अच्छी नौकरी और अच्छा पद प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा बहुत जरुरी हैं |

शिक्षा इंसान को अपने भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सहायता करती है और सही रास्ता दिखाती हैं | जो इंसान शिक्षा नहीं प्राप्त करता हैं उसका जीवन निरर्थक बन जाता हैं | उसको अपने जीवन में हर एक कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती हैं |

संबंधित लेख:  व्यायाम का महत्व पर निबंध - पढ़े यहाँ Essay On Importance Of Exercise In Hindi

शिक्षा इंसान के सकारात्मक विचार लाकर उसके जीवन में परिवर्तन करती हैं और नकारात्मक विचारों को दूर कर देती हैं | बचपन में माता – पिता अपने हर एक बच्चे को शिक्षा की ओर लेके जाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं |

शिक्षा के फायदे

हर एक मनुष्य शिक्षा के द्वारा अपनी क्षमताओं का विकास कर लेता हैं |

किसे नहीं इंसान का करियर शिक्षा प्राप्त करने के बाद ही बना सकता हैं |

अगर इंसान पढ़ा, लिखा हैं तो उसे आसानी से नौकरी मिल जाती हैं और जो इंसान शिक्षा नहीं प्राप्त करता हैं, उसका सब लोग शोषण करते हैं |

शिक्षा प्राप्त किये हुए व्यक्ति को समाज में कोई मुर्ख नहीं बना सकता हैं |

जो इंसान शिक्षा प्राप्त करता हैं, वो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा देता हैं | अनपढ़ व्यक्ति अपने बच्चों को घर पर पढ़ा नही सकता हैं |

जो लोग शिक्षित होते हैं उनका समाज में लोग सम्मान करते हैं और न पड़े लिखे व्यक्ति का लोग तिरस्कार करते हैं |

शिक्षा का विकास

आज हमारे देश में शिक्षा का बहुत विकास हो रहा हैं | बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल और कॉलेज, महाविद्यालाएं मौजूद हैं | आज सरकारने बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की सुविधा दी हैं | उसके साथ उनको भोजन, किताबे, ड्रेस यह सभी चीजे दी जा रही हैं |

संबंधित लेख:  मेरा देश पर निबंध - पढ़े यहाँ Hindi Essay On Indian

सरकार प्रयास कर रहा हैं की, देश का कोई भी बच्चा अशिक्षित ना रहे | इसलिए अनुसुचित जाती और छोटे जाती वाले बच्चों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की हैं |

निष्कर्ष:

शिक्षा यह किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत उपयोगी हैं | शिक्षा एक व्यक्ति को मजबूत और एकजुट समाज में बढ़ावा देती हैं | शिक्षा व्यक्ति को हमेशा सफलता का मार्ग दिखाती हैं | इसलिए हर किसी को शिक्षा प्राप्त करके अपने जीवन में सफलता हासिल करनी चाहिए |

Updated: May 18, 2019 — 6:10 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *