निबंध लेखन – पढ़े यहाँ How To Write Hindi Essay

नि + बंध यानि नियमों से बंधी हुई रचना | निबंध लिखने से पहले आपको यह समझना होगा की “निबंध क्या है? निबंध के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ? निबंध लिखते समय किन विभागों में बाँटना चाहिए ताकि उसे लिखने में आसानी हो?

निबंध की परिभाषा

निबंध का अर्थ होता है, किसी वस्तु से संबंधित विचारों का ऐसा क्रमबद्ध और सुव्यवस्थित लेख जिससे हमें उस विषय की विस्तृत या संक्षिप्त जानकारी मिल जाती है | शाब्दिक दृष्टि से देखा जाये तो क्रमबद्ध और व्यवस्थित लेख | सरल शब्दों में कह सकते हैं – ‘निबंध वह गद्य रचना है, जो किसी विषय पर क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो |

निबंध के अंग :

शीर्षक

शीर्षक आकर्षक होना चाहिए जिसे पढ़ने वाले के मन में निबंध पढ़ने की उत्सुकता उत्पन्न हो जाये |

प्रस्तावना

प्रस्तावना को भूमिका भी कहा जाता है | यह बहुत ही रोचक और आकर्षक होनी चाहिए | प्रस्तावना इस प्रकार की विषयवस्तु की झलक प्रस्तुत कर सकें | प्रस्तावना ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए |

विषय की जानकारी

निबंध लिखने से पहले उस विषय के बारे में अच्छे से जानकारी इकठ्ठा कर लेनी चाहिए | जैसे की निबंध प्रदुषण पर लिखना है, तो सबसे पहले इस बारे में जानकारी लेनी है की प्रदुषण क्या है, इसके नुकसान क्या है एयर इसे रोकने के उपाय आदि |

उपसंहार

उपसंहार निबंध के अंत में लिखा जाता है इस निबंध में लिखी गई बातों को सार के रूप में एक अनुच्छेद में लिखा जाता है |

निबंध के प्रकार :

वर्णनात्मक

वर्णनात्मक निबंध में किसी सजीव या निर्जीव पदार्थ का वर्णन वर्णनात्मक निबंध कहलाता है | निबंध में जैसे किसी स्थान, त्योहार, प्राकृतिक दृश्य, पर्य़टन स्थल, यात्रा, मेला, घटना आदि के आधार पर लिखा जाता है |

विवरणात्मक

विवरणात्मक निबंध में ऐतिहासिक, पौराणिक या आकस्मिक घटना इस प्रकार के निबंधों में किसी विशेष घटना,संस्मरण, काल्पनिक घटनाओं के आधार पर लिखा जाता है |

भावात्मक

भावात्मक निबंध में अपने मन में उत्पन्न होने वाले भावों का भावपूर्ण वर्णन किया जाता है |  जैसे- द्वेष, आलोचना, मित्रता, क्रोध, प्रेम आदि का |

विचारात्मक

किसी गुण, दोष, धर्म या फलाफल का वर्णन विचारात्मक निबंध कहलाता है | इस प्रकार के निबंधों में विचारों और तर्कों की प्रधानता रहती है, जैसे साहित्य, समाज, धर्म, दर्शन आदि के आधार पर लिखा जाता है |

निबंध लिखने के लिए ध्यान देने योग्य बाते  :

  • भाषा शुद्ध, मुहावरेदार और रोचक होनी चाहिए |
  • निबंध का पहला ही वाक्य आइए होना चाहिए की पढ़ने वाले के मन में उत्सुकता जगे |
  • निबंध लिखने का तरीका साफ-सुथरा और शुद्ध होना चाहिए |
  • विचारों की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए |
  • विराम-चिह्नों का उचित प्रयोग किया जाना चाहिए |
Updated: January 31, 2020 — 12:41 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *