हिंदी दिवस पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Pakhwada Essay
By hindiscreen
प्रस्तावना :
भारत में १४ सितंबर को हिंदी दिवस क्व रूप में मनाया जाता है | हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है और इसी दिन से आधिकारिक रूप से भारत की राष्ट्रभाषा घोषित किया गया था | इसलिए हर साल १४ सितंबर को पुरे विश्वभर में हिंदी के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं |
हिंदी दिवस
हर साल १४ सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है | क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया था | भारत की संविधान सभा ने १४ सितंबर १९४९ में भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया |
देवनागरी लिपि
भारतियों के लिए वह दिन गर्व करने का दिन था जब संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया | हिंदी भाषा को संविधान ने मंजूरी दी और देवनागरी लिपि में लिखी भाषा आधिकारिक बन भाषा गई |
आधिकारिक भाषा
२६ जनवरी १९५० में देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का विचार स्वीकृति किया गया था | तभी से इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनानें के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है |
हिंदी दिवस के कार्यक्रम
हिंदी दिवस के दिन हिंदी भाषा के महत्व पर जोर दिया जाता है, जो आज देश में अपना महत्व खोते जा रही है | हिंदी भाषा के महत्व को दर्शानें के लिए हिंदी समारोह आयोजित किया जाता है | हिंदी दिवस के कार्यक्रम में भाषण, निबंध लेखन, कविता-पाठ, गीत गायन, नृत्य और विद्यर्थियीं द्वारा नारे आदि के कार्यक्रम किये जाते हैं |
हिंदी हमारी मातृभाषा
हिंदी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जानें वाली भाषा है | हिंदी को सम्मान देने के लिए हर साल १४ सितंबर को राष्ट्रिय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है | देश की आज़ादी के बाद १४ सितंबर १९४९ के दिन ही हिंदी भाषा को मातृभाषा का गौरव प्राप्त हुआ |
हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हिंदी दिवस का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है | बच्चों को मातृभाषा का महत्व बताने के लिए प्रोजेक्ट दिए जाते हैं |
हिंदी का महत्व
स्वाधीनता के बाद भारत के संविधान के अनुसार, देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा को अनुच्छेद ३४३ के अंतर्गत भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया |
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है
आज के समय में सभी लोग अंग्रेजी की तरफ ज्यादा धयान देने लगे हैं | अंग्रेजी एक विश्वव्यापी भाषा है वही हमें यह नहीं भूलना चाहिए की हम एक भारतीय हैं और हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है | हम सभी को अपने राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए |
निष्कर्ष :
हिंदी केवल भारत की राष्ट्रभाषा ही नहीं है बल्कि राष्ट्रिय एकता का प्रतिक नहीं है | हिंदी हमारे देश की शान है, हम सभी को इसके महत्व को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना होगा |