भूमिका :
भारत एक विशाल देश है, देश की स्वतंत्रता से पहले यहाँ की सबसे बड़ी समस्या थी | परतंत्रता या गुलामी | हजारों-लाखों शहीदों और देशभक्तों के बलिदान और प्रयास से हमारा देश आजाद हुआ है | ऐसा नहीं की आज़ादी मिलते ही सभी समस्याएँ समाप्त हो गई | आधुनिक भारत में अनेक समस्याएँ हैं जो उसकी प्रगति की राह में बाधा बनी हुई है |
जनसँख्या वृद्धि प्रगति में बाधक :
वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या जनसँख्या की वृद्धि है | जिसका असर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में देखा जा सकता है | ग्रामीण क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि बँटते-बँटते आज घर बनाने के लिए भी नहीं बची है | शहरों में भी जनसँख्या बहुत से समस्याओं का जड़ बन चूका है जैसे की भोजन, आवास, परिवहन, चिकित्सा सेवा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में भयंकर भीड़ है |
आतंकवाद
वर्तमान भारत में आतंकवाद की समस्या भयंकर रुप ले चुकी है | जिससे लोगों को अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है | आतंकवाद कभी घरेलु होता है तो कभी विदेशी यह जब भी आता है अपने साथ जान-माल की भयंकर क्षति साथ लेकर आता है | जिसमें बहुत से निर्दोष लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है | सेना और पुलिस के जवान अकारण कुर्बान होते हैं |
-
मेरा प्रिय खेल क्रिकेट :
खेलों का महत्व
खेल का नाम सुनते ही मेरा मन खुशियों से झूम उठता है | क्योंकि मुझे खेलना बहुत ही पसंद है | यब बच्चों द्वारा अपनी रुचि, आयु, पसंद के आधार पर खेलों को पसंद किया जाता है |
सर्वाधिक लोकप्रिय खेल क्रिकेट
क्रिकेट को आउटडोर खेलों की श्रेणी में रखा जाता है | युवावर्ग के लोग इस खेल को सबसे अधिक पसंद करते हैं | यह खेल विश्व के दो देशों के बिच खेला जाता है |
खेल के नियम
क्रिकेट एक बड़े मैदान में खेला जाता है | मैदान के बीचोबीच २२ गज लंबी पिच होती है | यह दो टीमों के बिच खेला जाता है | प्रत्येक टीम में ११-११ खिलाडी होते हैं | इस खेल को निर्णय देने के लिए दो अम्पायर भी होते हैं जो टीवी पर रिप्ले देखकर जटिल मामले में फैसला देते हैं |
खेल के प्रकार
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को तीन प्रारूपों में खेला जाता है | टेस्ट मैच, यह पांच दिनों तक खेला जाता है | प्रत्येक दिन ९० ओवर और ५४० गेंद फेंकनी होती है | इस खेल में हार और जीत का फैसला कम हो पाता है | इसका दूसरा प्रारूप एकदिवसीय मैच है | जिसमें प्रत्येक टीम में ५०-५० ओवर खेलती है | इसमें हार जीत का फैसला हो जाता है | इस खेल का तीसरा प्रारूप है टी-२० नाम से प्रसिद्द है | इस खेल में प्रत्येक टीम २०-२० ओवर खेलती है |
प्रमुख खिलाडी :
महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, जहीर खान, सुरेश रैना भारत के प्रसिद्द खिलाडी हैं |