save water

पानी के उपयोग पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay on Uses of Water

Photo of author

By hindiscreen

दोस्तों हम सभी जानते हैं, पानी यह प्रकृति द्वारा दिया हुआ अमूल्य देन है | परंतु मनुष्य के लिए कुदरत का दिया हुआ तोहफा प्रकृति है और प्रकृति नें हमें सब कुछ दिया है | मनुष्य के लिए ‘जल ही जीवन है’ | भोजन के बिना जीवित रह सकते हैं, लेकिन जल के बिना जीवित रहना असंभव है |

प्रस्तावना  Water Conservation

पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई के लिए, पिने के लिए, कपड़ा धोने के लिए भोजन बनाने के लिए तथा प्रत्येक लोगों के भी जीवन में पानी का महत्वपूर्ण उपयोग है |

चाहे वह कोई इंसान हो या पशु, पक्षी, कीड़े-मकौड़े अन्य कई जीव-जंतु जो भी हैं, पानी का उपयोग सभी के लिए है | पृथ्वी हो या अन्य कोई ग्रह सभी को जिन्दा रहने के लिए पानी का होना बहुत ही जरुरी है |

परंतु कोई भी बिना सोंचे समझे पानी का विवेकहीन तरीके से उपयोग करता है | पानी का उपयोग कोई भी ऐसा जीव नहीं है जिसे पानी की आवश्यकता नहीं होती | कोई भी काम पानी के बिना नहीं किया जा सकता है | पानी हमारे जीवन का एकमात्र मुख्य साधन है |

पानी की सुरक्षा  Rainwater

पानी का रासायनिक नाम H2O है | इसमें हाईट्रोजन का एक अणु तथा ऑक्सीजन का दो अणु होता है | पृथ्वी पर ७१% पानी है | लेकिन सिर्फ ३% पानी पिने के योग्य है | पानी की बचत करनें के लिए हमें आवश्यकतानुसार पानी का इस्तेमाल करना चाहिए |

जैसे बरतन धोना, तथा ब्रश करते समय नल को बंद रखना चाहिए | नहाने के लिए शावर के जगह बाल्टी में पानी लेकर नहाना चाहिए | पौधों पानी डालते समय में पाइप की जगह वाटर कैन से पानी देना चाहिए |

इस तरह से हमें पानी की बचत करना चाहिए | हम सभी को पानी का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | इसे हमें खुद की जिम्मेदारी समझकर पानी को बचने की पूरी कोशिश करना चाहिए |

पानी का महत्व  Water Is Life

जहाँ पानी होता है, वहाँ जीवन होता है | क्योंकि पानी के बिना जीवन जीना असंभव है, यहाँ पानी और जीवन को बनाने वाली अन्य सभी चीजें उपलब्ध हैं | इसलिए पृथ्वी एक ऐसा गृह है जिस पर जीवन जीना संभव है | पानी की एक-एक बूंद बहुत कीमती है |

पानी बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन है | बहुत से लोग पानी का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल करते हैं | इसलिए पानी को बरबाद नहीं करना चाहिए | क्योंकि पृथ्वी पर पिने के पानी की मात्रा बहुत ही कम है, इसलिए जल प्रदुषण के रोकथाम के लिए सभी क्र सहयोग की आवश्यकता है |

निष्कर्ष 

पानी एक महत्वपूर्ण संसाधन है | पानी के बिना कोई जिंदा नहीं रह सकता है, पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं | पानी के कमी के कारण कई जगह खेती के लिए जरुरी पानी नहीं मिल पा रहा है | जिसे फसल की उपज कम हो रही है | इतना जानते हुए भी लोग पानी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं |

If you have any other questions about Hindi Essay on Uses of Water, you can write your queries in the comments box below.

Leave a Comment