प्रस्तावना :
पेड़ हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आज के समय में पूरी दुनियाँ समस्याओं से घिरी हुई है | इन सभी समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है प्राणी, संसार और वनस्पति जगत के बिच संतुलन बिगड़ता जा रहा है |
आबादी की बढ़ोतरी ने इसकी संतुलन को बिगाड़ा है | साथ ही हमारे लिए अर्थीक और मानसिक रूप से कई प्रकार की समस्याओं को उत्पन्न कर दी है |
वृक्षारोपण का महत्व
वृक्ष पर्यावरण की संतुलन को बनाये रखते हैं | पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन को बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही महत्वपूर्ण है |
वृक्षारोपण से होनेवाले लाभ
वृक्षारोपण के द्वारा ही हमारा पर्यावरण ठीक से संतुलित रहता है | लेकिन आज वृक्षारोपण न होने के कारण पूरी दुनियाँ समस्याओं से घिरी हुई है |
वृक्ष और मानव का संबंध
वृक्षों से मानव और प्राणी जगत को शुद्ध हवा मिलता है | प्राचीन काल से ही मानव और प्रकृति का गहरा संबंध रहा है | भोजन, कपड़ और मकान की समस्या का समाधान वनों से ही हुआ है |
वन हमारी प्राकृतिक संसाधन है
भारत में सघन वन बहुत काम हो गए हैं जिसे चिंता का कारण बढ़ता जा रहा है | क्योंकि जब पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा तभी मानव या अन्य जीवन संभव हो पाएगा |
वृक्षों द्वारा मिलने वाले लाभ :
वृक्ष मानव को वायु प्रदूषण से बचाते हैं, और शुद्ध हवा देते हैं |
वृक्षों के कारण से शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है |
वृक्षों के कारण ही ऋतुओं का चक्र ठीक तरह से चलता है |
वृक्ष भूमिक्षरण से बचाते हैं, क्योकि तेज़ वर्षा का पानी वृक्ष सहन कर लेते है |
वृक्ष अधिक गर्मी, अधिक सर्दी और अधिक बरसात से हमारी रक्षा करते हैं |
अनेक प्रकार के रोग वृक्षों की जलवायु से ठीक हो जाते हैं |
वृक्षों से अनेक प्रकार की औषधियाँ भी तैयार की जाती हैं |
वृक्षों से खाने केलिए फल मिलता है ,जैसे आम, बेर, केला, सेब, जामुन, संत्रा आदि |
हिंदीं में वृक्षारोपण पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।