समय के महत्व पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay On Time

प्रस्तावना :

मानव जीवन में समय का महत्व सबसे अधिक है | समय हम सभी के लिए बहुत ही अनमोल है | समय सभी के लिए निःशुल्क है | लेकिन इसे कोई भी नहीं तो खरीद सकता है और नहीं बेंच सकता है | समय का सही तरीके से सदुपयोग करना चाहिए |

समय धन से भी कीमती है क्योंकि खर्च किये गए धन को दुबारा कमाया जा सकता है | किन्तु एक बार बिताया गया समय कभी अर्जित नहीं किया जा सकता है |

जो व्यक्ति समय के महत्व को समझता है, और उसका सदुपयोग करता है | वही व्यक्ति समय का सही उपयोग करके प्रगति के पथ पर अग्रसर करता है |

समय के मूल्य को समझते हुए  बेंजामिन फ्रैंकलिन ने कहा है, की बीता हुआ समय कभी लौट कर नहीं आता है | इसलिए हमेशा समय के महत्व को समझना चाहिए | साम्य सदैव आगे की दिशा में चलता रहता है | इस संसार में सब कुछ एमी पर ही निर्भर करता है | समय के पहले कुछ भी नहीं होता है |

समय के सदुपयोग का अधिक महत्व होता है | यदि कोई भी काम समय पर नहीं होता है तो साम्य का सदुपयोग नहीं होता है | प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करने की इच्छा रखता है |

समय को इस संसार में सबसे शक्तिशाली माना गया है | क्योंकि समय ही है जो किसी को भी नष्ट कर सकता है या सुधर सकता है | समेत के सामने हर कोई घुटने टेक सकता है |

समय का सदुपयोग नहीं करता है उसका जीवन नष्ट हो जाता है | मानव की उन्नति में समय का सहयोग करना चाहिए | समय पनि गति से बढ़ता ही जाता है |

समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है | समय के अनुसार उचित कार्यों को संपन्न करना ही समय का सदुपयोग है | विद्यार्थी जीवन में ही मनुष्य अपने भावी जीवन की तैयारियां करता है |

मानसिक तथा शारीरिक रुप से अपने आप को सक्षम बनाता है | जो व्यक्ति समय के सदुपयोग न करते हुए अन्य कार्यों में अपना समय व्यर्थ करता है | वह व्यक्ति अपने गृहस्थ जीवन में असफल हो जाता है |

मानव जीवन क सार्थकता समय के सदुपयोग में है | धन को वापस पाया जा सकता है लेकिन समय को नहीं पाया जा सकता है | समय निरंतर गतिशील है | समय का यही गतिशीलता ही जीवन में अधिक महत्व रखता है |

यदि आपके पास समय के महत्व पर निबंध  से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: मार्च 6, 2020 — 2:03 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *