सफलता पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay on Success

भूमिका :

मेहनत किये बिना कभी सफलता नहीं मिलती है | यदि जीवन में सफल होना है तो बहाने बनाना छोड़ना होगा क्योंकि सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य है | सफलता किसी के लिए आसान नहीं होती है कई तरह की बाधाएँ आती हैं |

परन्तु जो किसी भी मुश्किलों का सामना करे हुए मेहनत करता है सफलता सिर्फ उसे ही मिलती है | अपने लक्ष्यों को पाने के लिए किये गए प्रयासों पर जीत जाना सफलता है |

सफलता की राह 

जीवन में सफलता केवल उनको ही मिलती है, जिन्हें असफलता का डर नहीं होता है | जीवन जटिलताओं से भरा हुआ है और सफलता की राह आसान नहीं है |

सफलता की राह में कई तरह की बाधाएँ आती हैं, परन्तु किसी भी परिस्थितियों में कदम पीछे नहीं हटाना चाहिए | बल्कि आनेवाली  परिस्थितियों को अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़ता से झुकाना चाहिए |

आचरण

सफलता पाने के लिए आचरण का ऊँचा होना चाहिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने आचरण से ही महान बनता है | किसी भी व्यक्ति का जन्म गरीब घर में क्यों ना हो लेकिन सफलता के मार्ग पर कितना भी महान बन जाए लेकिन उसके आचरण में थोड़ा सा भी घमंड नहीं आता है |

वह व्यक्ति  सबके प्रति विनम्र का भाव रखता है | इसलिए कहा जाता है की कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि आचरण से महान बनता है |

सफलता के लिए मेहनत 

सफलता केवल उनको ही मिलती है जो वास्तव में अपने लक्ष्य को हाँसिल करने के लिए किसी भी चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं | कड़ी मेहनत और समर्पण सफलता पाने का एक मात्र मंत्र है |

कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हाँसिल नहीं कर सकता है | जब किसी को ऐसा लगता है की आत्मा निचे जा रही है, तो याद रखिये की रोम का शहर एक दिन में नहीं बनाया गया था, यह आपको पूर्ण ऊर्जा और शक्ति के साथ फिर से उछाल देने की प्रेरणा देता है |

सफलता का मूल्य 

सफलता का मूल्य बहुत ही स्पष्ट है, कड़ी मेहनत करने के बाद ही सभी महान पुरुष सफल रहे हैं | इतिहास लोगों की महान उपलब्धियां और सफलता के कारन आज भी उन्हें याद किया जाता है |

निरंतर कठोर परिश्रम करने के बाद सफलता हाँसिल किया जाता है | सफलता सिर्फ उन लोगों पर मुस्कान करती है, जो साहसी, निडर, मेहनती और आत्मनिर्भर होते हैं |

सफलता की कुछ बुनियादी गुण 

जीवन में सफल होने के लिए कुछ बुनियादी गुणों को विकसित करने की आवश्यकता है | सफलता पाना है तो सबसे पहले हमें अपने जीवन के उद्देश्य को जानना होगा क्योंकि जब तक हम अपना गंतव्य नहीं जानेंगे तब-तक हम अपने किसी भी कार्य में सफल नहीं होंगे |

सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है की हम अपने जीवन में क्या बनना चाहते हैं यह हमें स्पष्ट होना चाहिए |

निष्कर्ष :

सफल होने के लिए, किसी को भी हमेशा अपनी गलतियों और अनुभव को दूसरों से सीखने में सक्षम होना चाहिए | सफलता के रहस्य पर ध्यान देते हुए स्वामी रामतीर्थ ने कहा था की निरंतर कार्य, आत्म-अवशोषण, बलिदान, आत्मनिर्भरत्ता और उत्साह सफलता की आवश्यकता होती है |

हिंदी में सफलता पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Updated: November 16, 2019 — 10:09 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *