समय के सदुपयोग पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay on Samay Ka Sadupyog

प्रस्तावना :

समय संसार की सबसे कीमती चीज है जो एक बार खो जानें पर दुबारा नहीं मिलता | यदि समय का  सदुपयोग नहीं कर सके तो जीवन में हम कुछ भी हाँसिल नहीं कर पाएंगे |

हमारे जीवन में समय का सबसे अधिक है इसलिए हमें समय के मूल्य को पहचान कर समय का सदुपयोग करना है | समय बड़ा ही बलवान होता है जो व्यक्ति समय के महत्व को समझेगा, उसे ही जीवन में कामयाबी मिलेगी |

सफलता की कुंजी

समय सफलता की कुंजी है समय निरंतर अपनी गति से चलता रहता है समय किसी का प्रतीक्षा नहीं करता है चाहे कोई राजा हो या फ़क़ीर इसलिए हमें समय का सदुपयोग करते हुए समय के अनुसार समयनिष्ठ रहना  है और अपने कार्यों को समय के अनुसार करना है |

जीवन के विकाश में समय की बर्बादी सबसे बड़ा दुश्मन होता है | हमें अपने किसी भी काम को न टालते हुए समय के अनुसार करना चाहिए | समय ही सबका संचालन करता है समय हमेशा आगे की दिशा में चलता रहता है |

कबीर दास जी ने कहा था 

कबीर दास जी ने कहा था – काल करै सो आज कर, आज करै सो अब” पल में परलै होयेगी, बहुरी करेगा कब | जैसे किसी भी काम को टालते रो आज नहीं कल करेंगे और कल का काम परसो करेंगे तो ऐसा करने से वह थोड़ा सा काम अधिक हो जाएगा और जब अधिक हो जाएगा तो वह काम अधूरा रह जाएगा |

समय का सदुपयोग करे वरना यह नष्ट हो जाता है | समय का उपयोग कीमती धन से भी अधिक महत्वपूर्ण है |

समय का सदुपयोग

समय का सदुपयोग करने के लिए बचपन से ही अपने अंदर अच्छी आदत डालना चाहिए जैसे हमारा दैनिक कार्य कई खंडों में विभाजित होना चाहिए | समय के अनुसार उठना,  नहाना, नास्ता करना, स्कूल जाना,  कार्य करना,  पढ़ना, सोना, खेलना, व्यायाम करना आदि कार्यों को अपने नियमित समय पर करना चाहिए |

युवावस्था में समय का मूल्य सबसे अधिक होता है क्योंकि समय युवा के भविष्य को निर्धारित करता है | जो लोग समय के महत्व को समझ कर इसका सदुपयोग करते हैं वह जीवन में आगे बढ़ जाते हैं और जो लोग नहीं समझ पाते हैं वो लोग जीवन में पीछे रह जाते हैं |

समय सीमित होता है

हर किसी को अपने जीवन में समय के महत्व को समझते हुए समय का सदुपयोग  करना चाहिए | मानव जीवन में समय सिमित होता है जब व्यक्ति व्यर्थ काम में अपना समय नष्ट कर देता है तो उसे बाद में समझ आता है जब वह जीवन की सफल में पीछे रह जाता है |

हर कोई अपने जीवन में उन्नति करने की इच्छा रखता है, समय का सदुपयोग करके निर्धन धनवान निर्बल सबल और मुर्ख विद्वान बन सकता है |

निष्कर्ष :

समय का सही उपयोग करता है वह व्यक्ति सफलता हासिल कर लेता है और जो व्यक्ति समय का दुरूपयोग करता है, वह जीवन में सबसे पीछे रह जाता है,जो समय के महत्व को नहीं समझ पाया तो वह जीवन में कभी सफल नहीं होता है |

समय के सदुपयोग पर हिंदी निबंध के बारे में किसी भी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Updated: November 16, 2019 — 4:41 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *