सैनिक पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay on Sainik

दोस्तों आज हम अपनें देश के सैनिक, पर निबंध लिखेंगे, जो आप सभी के लिए अत्यधिक प्रेरणादायक शाबित होगा | क्योंकि यह निबंध किसी और के बारे में नहीं है यह हमारे भारतीय सैनिक पर लिखा गया निबंध है, जो अपनें देश की रक्षा के लिए शरहद पर खड़े हुए हैं |

प्रस्तावना 

भारतीय सैनिक हमारे देश के शान हैं, सैनिक होना बड़े ही गर्व की बात है | जब हमारे सैनिक जागते हैं, तभी देश के अलग-अलग वर्ग के लोग चैन की नींद सोते हैं | इनके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई होती है, और सैनिक अपनें मातृभूमि से बहुत प्यार करते हैं | सैनिक के बिना हमारे देश का अस्तित्व कुछ भी नहीं है |

सैनिक की वजह से आज हमारा देश सुरक्षित है | क्योंकि सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए अपना प्राण त्याग देते हैं | देश की सुरक्षा के लिए सैनिक दुश्मन से लड़ते-लड़ते अपनी जान तक न्यौछावर कर देते हैं | भारतीय सैनिक ही हमारे देश के असली हीरो होते हैं, क्योंकि ये नि:स्वार्थ भाव से अपनें देश की सेवा करते हैं | सैनिक दुश्मनों से लादनें के लिए कठोर शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरते हैं |

भारतीय सैनीक शक्ति 

लगभग १३ लाख सक्रीय सैनिकों के साथ, भारतीय सेना दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी सेना है | भारत की सशस्त्र सेना में भारतीय थलसेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना और भरता के अर्द्धसैनिक बल जैसे सहायक बल विद्यमान है | भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बालों के सर्वोच्च कमांडर हैं | रेगिस्तान की तपती धूप तो कभी पहाड़ों की ठंडक को सहन करके देश की रक्षा करते हैं |

सैनीक का जीवन 

सैनिकों की जीवन बहुत ही कष्टदायक होती है | किसी भी त्यौहार में इन्हें छुट्टियाँ नहीं मिलती हैं | सैनिक अपनें परिवार और अपनें जीवन का सुख त्याग करके, धुप, बारिश, और बर्फ का सामना करते हुए, सरहद पर खड़े रहकर देश की रक्षा करते हैं | युद्ध के क्षेत्र में सैनिक कभी पीठ नहीं दिखाता है | सैनिक सदैव दुश्मनों का समना करते है | अपनें देश की सुरक्षा के लिए सदैव मर-मिटनें के लिए तैयार रहते हैं | जब हमारे देश के सैनिक जागते हैं, तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं |

सैनिक का देशप्रेम 

देश के लिए प्रेम भाव देश के सभी नागरिकों में होती है, लेकिन सैनिकों पर देश-प्रेम एक नशे की तरह छाया रहता है | सैनीक सिर्फ युद्ध के मैदान में नहीं बल्कि देश के अन्य कहीं भी कोई भी आने वाली विपदा जैसे बाढ़, भूकंप, तूफान, दुर्घटना में भी मदद करनें के लिए सदैव तैयार रहते हैं | सैनिक अपनें घर-परिवार को छोड़कर देश देश की रक्षा करते हैं, क्योंकि उनके लिए देश उनका घर और देश का हर नागरिक उनका परिवार होता हैं |

निष्कर्ष 

सैनिकों के दिल में देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी होती है | सैनिक देश के लिए जीते हैं और देश के लिए मरते हैं | सैनिक देश के शान हैं, जो देश की रक्षा करनें के लिए अपनें प्राण तक गवा देते हैं |

If you have any other questions about Hindi Essay on Sainik, you can write your queries in the comments box below.

Updated: नवम्बर 4, 2019 — 1:09 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *