रक्षा का मतलब होता है ‘सुरक्षा’ तथा बंधन का मतलब होता है ‘बाध्य’ यह हिन्दुओं का त्यौहार है, यह त्यौहार हर साल श्रावण के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक है |
इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है | यह त्यौहार पुरे भारत देश का पवित्र त्यौहार है, रक्षाबंधन का त्यौहार पुरे भारत देश में मनाया जाता है | रक्षाबंधन के दिन प्रत्येक घर में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है |
थाल सजाकर बहन भाई की आरती उतारती है, चंदन का टिका लगा के अपने भाई की कलाई में रेशम के डोर की राखी बांधकर भाई की लम्बी उम्र की कामना करती है | भाई बहन को उपहार देता है | परंतु उस दिन भाई भी अपने बहन का रक्षा करने का वचन देता है |
प्रस्तावना 
रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्यौहार में से एक है | तथा रक्षाबंधन एक सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और एतिहासिक भावनाओं का बंधन है | रक्षाबंधन के दिन बाजार रंग-बिरंगी रखियो से सजी हुई दिखाई देती हैं |
तथा इस दिन बहन अपने भाई के प्रति प्रेम जाहिर करती हैं | रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन दोनों के लिए वचन दिलाता है | प्राचीन काल में राजपूत जब युद्ध पर जाते थे तब उनके मस्तिष्क पर कुमकुम का तिलक लगाया जाता और रेशम का धागा बंधा जाता था|
क्योंकि विश्वास के साथ धागा विजयश्री उन्हें वापिस लायेगा | इसी प्रकार से रक्षा बंधन का त्यौहार है |बहन अपने भाई को रखी बांधकर उसके लम्बी उम्र तथा जीवन सफल की प्राथना करती है |
रक्षाबंधन से जुड़ी महाभारत की कथा 
जब भगवान श्री कृष्ण जी जब शिशुपाल का वध अपने चक्र से किये तब उसका सिर कट जाने के बाद भी चक्र भगवान श्री कृष्ण के पास वापस लौटकर आया जिससे उनकी उंगली कट गया और खून बहने लगा |
खून गिरते हुए देखकर द्रोपदी अपनी वस्त्र से एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दी जिससे उनका खून बहना बंद हो गया | उसी तरह से भगवान नें द्रोपदी के किसी भी संकट में साथ देने का वचन दिए | द्रोपदी के चीरहरण के पश्चात भगवान श्री कृष्ण जी भरी सभा में द्रोपदी की लाज रखे थे |
रक्षाबंधन का महत्व 
रक्षाबंधन के त्यौहार में सभी बहनें अपने भाईयों के घर जाती हैं और उनकी कलाई में राखी बांधकर बहन का रिश्ता निभाती है | यह देश में सदियों पुरानी परंपरा रही है | प्रत्येक पूर्णिमा किसी न किसी त्यौहार के लिए समर्पित है | सभी भाइयों और बहनों को एक दुसरे के प्रति कर्तव्य का पालन करने और रक्षा की शुभकामनाएँ के साथ इस त्यौहार को मनाना चाहिए |
निष्कर्ष
आधुनिक युग में रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार है, जो रिश्तों को जोड़े रखनें का कार्य करता है | हमारे हिंदू समाज की कई परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है | रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्रति प्रेम जाहिर करती है |
If you have any other questions about Hindi Essay on Raksha Bandhan, you can write your queries in the comments box below.