बत्तख पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Essay On Duck

प्रस्तावना :

बत्तख एक जलीय पक्षी है, यह पानी में ज्यादा रहना पसंद करता है | बत्तख  को अंग्रेजी भाषा में डक कहा जाता है | इसके पंख जलरोधक और नुकीले होते हैं जिससे यह पानी में अच्छे से तैर पाता है | बत्तख हंस की प्रजातियों में से एक छोटा पक्षी है |

बत्तख तालाब, झील, नदियाँ आदि जैसी स्थानों पर अधिक देखने मिलते हैं | बत्तख हंस की प्रजाति का सबसे छोटा जीव है | बत्तख की ४० प्रजातियां पाई जाती है जिसमें कुछ अंटार्टिका के ठंडे पानी में भी रह सकते हैं |

बत्तख सर्वाहारी पक्षी होते हैं यह जलीय पौधे, कीड़े-मकौड़े और मछलियाँ खाती है | बत्तख की प्रजातियाँ में वाइट पीकिन सबसे प्रसिद्द है | डबलिंग नामक बत्तख पानी के ऊपर ही रहते हैं, और जमीन पर भी अपना भोजन तलाश करते हैं |

बत्तख का जीवनकाल २ से १० साल तक का होता है | यह हर साल लगभग २५० अंडे देती है | बत्तख पानी में रहकर एक दिन में कई मीलों का सफर तय कर सकती है |बत्तख बहुत ही सुंदर पक्षी होता है | बत्तख की गर्दन लंबी होती है और चोंच फैली होती हैं |

बत्तख शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं यह किट, कीड़े, छोटी मछलियोब के आलावा पौधों की पत्तियाँ भी खाती हैं | बत्तख के पैर जालीदार होते हैं, जो बत्तख को तैरने में मदद करते हैं | बत्तख के पैरों में कोई भी तांत्रिक या रक्त वाहिकाएं नहीं होती हैं, जिससे वह ठन्डे पानी में भी रह लेते है |

बत्तख को दो श्रेणियों में बाँटा जा सकता है – समुद में रहने वाला बत्तख और मीठे पानी में रहने वाला बत्तख | समुद्री बत्तख भोजन की तलाश में गहरे पानी के निचे गोता लगाती है | इसलिए इसे गोताखोर बत्तख भी कहा जाता है |

बत्तख की आंखे गोल होती हैं हो दिखने में बहुत ही सुंदर दिखाई देती हैं | बत्तख के आँखों पर तीन पलकें होती हैं | बहुत से लोग बत्तखों को पालकर, उसके अंडों से अपना जीविका चलाते हैं | बत्तख की एक प्रजाति जिसका नाम मेगनरसर है जो मुख्य रूप से मछली खाती हैं |

बत्तख की बोलने की आवाज क्वैक-क्वैक की तरह होती है | यह सिटी के भी आवाज निकालते है और इनकी आवाज धीमी और तेज भी होती है | बत्तख की गर्दन लंबी होती है लेकिन हंस से छोटी होती है | मादा बत्तख अपने अंडों के ऊपर बैठकर गर्मी प्रदान करती है | बत्तख के बच्चे २८ दिन बाद अंडे से बहार आते हैं |

Updated: जनवरी 31, 2020 — 11:48 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *