हिंदी दिवस पर निबंध – पढ़े यहाँ Hindi Diwas Essay In Hindi Pdf

प्रस्तावना :

हमारे भारत देश में हर साल हिंदी दिवस १४ सितंबर को मनाया जाता है | हिंदी भाषा के ऐतिहासिक पलों को याद कर लोग हिंदी दिवस मनाते हैं |

इसलिए मनाया जाता है की १४ सितंबर १९४९ को हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की कार्यकारी और राजभाषा का दर्जा आधिकारिक रूप से दिया गया था | तभी से हमारे देश में १४ सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है |

देवनागरी लिपि में 

hindi bhash हिंदी विश्व भर में बोली जानें वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है | यह शब्द का संबंध सिंधु से माना जाता है | १९४९ में भारत की संविधान सभा ने ‘हिंदी भाषा’ को देश की आधिकारिक भाषा के रुप में अपनाया था | भारत के संविधान ने देवनागरी लिपि में लिखी हुई हिंदी भाषा को १९५० में अनुच्छेद ३४३ तहत देश की आधिकारिक भाषा के रुप में अपनाया था |

हिंदी हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ है 

hindi हिंदी भाषा विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने से साथ-साथ हिंदी हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ भी है | हिंदी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जानें वाली भाषा है | हमारा भारत पश्चिमी रीती-रिवाजों से बहुत ही प्रभावित है | भारतीय लोग वहां के लोगों की तरह पोषक पहनते हैं | भारतीय वहां की जीवन शैली का पालन करते हैं |

हिंदी दिवस का महत्व 

hindi dhivash हिंदी दिवस को उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाता है | जिस दिन हिंदी हमारे देश की आधिकारिक भाषा बन गई थी | इसलिए हिंदी के महत्व पर जोर देने के लिए और हर पीढ़ी के बिच इसको बढ़ावा देने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है | यह दिन हर साल हमारी असली पहचान की याद दिलाता है और देश के लोगों को एकजुट करता है | हम चाहे जहाँ भी जाएँ हमारी भाषा, संस्कृति और मूल्य हमारे साथ बरकरार रहने चाहिए |

हिंदी दिवस उत्सव 

स्कूल, कार्यालय और कॉलेजों में मनाया जाने वाला हिंदी दिवस राष्ट्रिय स्तर पर भी मनाया जाता है | जिसमें देश के राष्ट्रपति उन्हें पुरस्कार देते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा से संबंधित किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हांसिल की है | स्कूल और कॉलेज में प्रबंधन समिति वाद-विवाद, कविता, या कहानी बोलने की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है | सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं |

निष्कर्ष :

भारत जैसे विशाल देश में अनेक जाति-धर्म के लोग रहते हैं | हमारा देश अनेक भाषाओं का मिश्रण है, उनमें कई भाषाओँ का समावेश है | इस सभी भाषाओं में हिंदी को देश की मातृभाषा का दर्जा दिया गया है | आज हिंदी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जानें वाली भाषाओँ में से एक है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *