प्रस्तावना:
हमारा भारत देश विविधता वाला देश हैं | हर किसी देश की पहचान हों एके लिए उस देश की भाषा और संस्कृति सबसे जरुरी होती हैं | इस देश में विभिन्न जाती और धर्म के लोग रहते हैं |
हमारे भारत देश में अन्य भाषा बोली जाती हैं | हर एक धर्म की अलग भाषा और संस्कृति होती हैं | उसी तरह से हिंदी यह हमारे देश की राष्ट्रभाषा हैं |
हिंदी दिवस कब मनाया जाता हैं –
हमारे देश में हर साल १४ सितम्बर को हिंदी के दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन को सभी लोग बहुत ख़ुशी के साथ मनाते हैं |
हिंदी भाषा का इतिहास
इस दिन इसलिए मनाया जाता हैं, क्योंकि १४ सितम्बर १९४९ को हिंदी भाषा को भारतीय संविधान के द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था |
यह भाषा देवनागरी लिपि में लिखी हुई हैं और इस भाषा को २६ जनवरी, १९५० को संविधान के द्वारा अधिकारिक रूप में उपयोग करने के लिए स्वीकृत किया गया |
हिंदी दिवस का महत्व
हमारे भारत देश में हिंदी दिवस के सम्मान और महत्व को समझने के लिए मनाया जाता हैं | हमारे भारत देश के आज़ादी के बाद भारत सरकारने इस हिंदी भाषा को उन्नत बनाने के लिए जोर दिया |
इसमें कुछ सुधार और शब्दावली को सबसे बेहतर बनाया गया | हिंदी भाषा हमारे भारत देश के साथ अन्य कई देशों में बोली जाती हैं |
हिंदी भाषा की विशेषता
इस भाषा में जैसा बोला जाता हैं वैस ही लिखा जाता हैं | हिंदी भाषा की मुख्य विशेषता यह हैं की, इस भाषा में सभी भाषा के शब्द समाविष्ट हैं | इस भाषा का साहित्य सबसे विशाल हैं |
हिंदी दिवस पर कार्यक्रम
इस दिन स्कूल और कॉलेज में निबंध लेखन, हिंदी वाद – विवाद, कविता इ कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं | हिंदी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता हैं |
इस दिन भारत सरकार के पुरस्कार भी प्रदान किये जाते हैं | सरकार ऐसे लोगों को पुरस्कार देती हैं जिनलोगों ने इस भाषा का प्रसार और प्रचार करने के लिए अपना बहुमूल्य समय लगाया हैं |
निष्कर्ष:
हम सभी लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए | हिंदी भाषा हमारे देश की राष्ट्रभाषा होने के कारण लोगों को इसके महत्व को समझना चाहिए |
हिंदी भाषा सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं | इसलिए हमारे जीवन में हिंदी दिवस का सबसे जयादा महत्व हैं |