प्रस्तावना:
हर एक देश की अपनी – अपनी राष्ट्रभाषा होती हैं | उसी तरह से हिंदी भाषा यह भारत देश की राष्ट्रभाषा हैं | हमारे देश में हर साल १४ सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता हैं | यह दिवस देश में रहने वाले सभी लोग बड़े ख़ुशी के साथ मनाते हैं | यह एक ऐसी भाषा हैं जो, सभी लोग इस भाषा का उपयोग आसानी से कर सकते हैं |
विश्व में बोले जाने वाली सबसे प्रमुख भाषा हैं | हिंदी भाषा हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की बात हैं | यह दिवस इस लिए मनाया जाता हैं की, यह हमारी राजभाषा होने के साथ सदियों से हिंदी यह हमारी भाषा रही हैं |
हिंदी भाषा का इतिहास
हमारे देश के आज़ादी के बाद १४ सितम्बर, १९४९ को भारत देश के संविधान में यह निर्णय लिया गया की, हिंदी भाषा हमारे देश की राजभाषा के रूप में मानी जाएगी |
भारतीय संविधान के अनुसार इस हिंदी भाषा को देश के राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाया गया था | देवनागरी लिपि में लिखी गयी यह भाषा अधिकारपूर्ण बन गयी हैं |
हिंदी दिवस का महत्व
जिस दिन हमारे देश की राजभाषा हिंदी को अधिकारपूर्ण रूप से बना गया था | इसलिए उस दिन को याद करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता हैं | हर साल यह दिवस हिंदी भाषा के महत्व को समझने के लिए और सभी लोगों के बीच इसको बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता हैं |
हिंदी दिवस हर साल अपनी असली पहचान को याद दिलाने के लिए और देश के सभी को एकजुट करता हैं | देश का कोई भी नागरिक कहाँ भी जाये लेकिन उसे अपनी भाषा, संस्कृति और मूल्य को कभी नहीं भूलना चाहिये बल्कि इन सभी के साथ रहना चाहिए |
अन्य स्थानों पर हिंदी दिवस
हिंदी दिवस स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थाओं में भी मनाया जाता हैं | यह दिवस राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाता हैं |
इस दिन लोगों को पुरस्कार भी दिया जाता हैं | देश के राष्ट्रपति जिन लोगों को पुरस्कार देते हैं, जिन्होंने किसी भी हिंदी भाषा के क्षेत्र में श्रेष्ठता प्राप्त की हैं |
कार्यक्रमों का आयोजन
इस दिन स्कूल, कॉलेज में अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता हैं | हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी वाद – विवाद, कविता, निबंध, नाटक इत्यादि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं |
इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं | हिंदी दिवस के दिन शिक्षक अपने भाषण के द्वारा सभी लोगों में हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता निर्माण करने का कार्य करते हैं |
हिंदी भाषा की विशेषता
इस हिंदी भाषा की मुख्य विशेषता यह हैं की, यह जैसे लिखी जाती हैं और वैसे ही बोली जाती हैं | यह हिंदी भाषा की प्रमुख विशेषता हैं |
निष्कर्ष:
हिंदी भाषा यह दुनिया की व्यापक भाषा हैं | यह पुरे दुनिया में बोली जाने वाली भाषा हैं | हिंदी दिवस को अलग – अलग जगहों पर बड़े उत्साह से मनाया जाता हैं |
हमारे देश के कई लोग इस भाषा को महत्वपूर्ण नहीं मानते हैं | यह एक समय हैं, जो लोगों को इस भाषा के महत्व को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए |