हिंदी दिवस पर निबंध कक्षा २ के लिए- पढ़े यहाँ Hindi Day Essay In Hindi For Class 2

प्रस्तावना:

हमारा भारत देश यह एक बहुत बड़ा देश हैं | इस देश में विविध जाती और धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं | हमारे देश में अन्य भाषाएं बोली जाती हैं | हमारे देश में हिंदी यह सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं | हर साल हमारे देश में हिंदी दिवस बड़े ख़ुशी से मनाया जाता हैं | हिंदी भारत देश की राष्ट्रभाषा हैं |

हिंदी का दर्जा

हिंदी दिवस हर साल हमारे देश में १४ सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता हैं | हिंदी भाषा को १४ सितम्बर १९४९ को संविधान सभा ने यह फैसला लिया था की, हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा होगी |

यह भाषा देवनागरी लिपि में लिखी हुई है | २६ जनवरी, १९५० को हमारे देश का संविधान बना | उस भारतीय संविधान के तहत हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया |

हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी भाषा एक सम्पर्क भाषा हर साल हिंदी दिवस हमारी असली पहचान को याद दिलाता हैं | हिंदी भाषा सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं | हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता हैं की, हिंदी हमारी आधिकारिक भाषा हैं और बहुत महत्व रखती हैं |

हिंदी भाषा को आंतरराष्ट्रीय स्टार पर भी बहुत पसंद किया जाता हैं | हिंदी भाषा हमारे देश के संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब माना जाता हैं |

हिंदी दिवस पर कार्यक्रम

हिंदी दिवस पर कार्यक्रमहिंदी दिवस स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में भी मनाया जाता हैं | यह दिवस राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाते हैं | इस दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं |

जैसे की हिंदी वाद – विवाद, कविता, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सारी प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं | हिंदी के महत्व पर जोर देने के लिए शिक्षकों के द्वारा भाषण किया जाता हैं | इस दिन सरकार पुरस्कार भी प्रदान करती हैं | सरकार ऐसे लोगों को पुरस्कार देती हैं जिन लोगों ने अपना बहुमूल्य समय इस हिंदी भाषा का प्रसार – प्रचार करने के लिए लगाया हैं |

भारत में सबसे जादा बोली जाने वाली भाषा

हिंदी भाषा की व्यापकता हिंदी भाषा हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं | हिंदी भाषा को बोलने, पढने और लिखने में बहुत आसान हैं | हिंदी भाषा को कई राज्यों में भी बोला जाता हैं |

बिहार राज्य ने सबसे पहले हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था | हिंदी भाषा यह राष्ट्रभाषा होने के साथ – साथ जन संपर्क भाषा भी हैं |

निष्कर्ष:

हम सभी लोगों को गर्व होना चाहिए की हम हिंदी भाषी हैं | हिंदी भाषा हमारे देश की मातृभाषा हैं | हम सभी को हमारी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए | सभी लोगों को बड़े उत्साह और ख़ुशी के साथ हिंदी दिवस को मनाना चाहिए | ताकि हम सभी हिंदी भाषा के प्रति प्रेम प्रकाशित कर सके और हिंदी भाषा के महत्व को बता सके |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *