हिमालय पर्वत पर हिंदी में निबंध – पढ़े यहाँ Himalaya Parvat Essay In Hindi

प्रस्तावना :

हिमालय पर्वत विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों में से एक है | हिमालय पर्वत भारत की उत्तरी  भाग पर स्थित २४०० किलोमीटर लंबी पर्वत श्रंखला है | हिमालय में ही विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है | हिमालय पर्वत भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | यह पर्वत माला भारत को सुरक्षा प्रदान करता है |

पर्वतों का राजा 

हिमालय पर्वत को अन्य पर्वतों का राजा माना जाता है | हिमालय पर्वत हमारे भारत देश के गौरव और सुंदरता को बढ़ाता है | हिमालय पर्वत पर कई चोटियां और गुफाएं भी हैं |

हिमालय शब्द का अर्थ 

हिमालय यह शब्द संस्कृत शब्द है | यह दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है हिमालय – हिम + आलय जिसका संपूर्ण अर्थ है बर्फ का घर | हिमालय हमेशा बर्फ से ढंका हुआ रहता है | हिमालय पर्वत को गिरिराज नाम से भी जाना जाता है |

पवित्र नदियों का स्रोत 

हिमालय श्रेणी में कुछ महत्वपूर्ण नदियाँ भी शामिल हैं जैसे – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र  रामगंगा जैसे पवित्र नदियों का स्रोत है| हिमालय में १५००० से भी अधिक हिमनद हैं जो १२००० वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं | ७२ किलोमीटर लंबा सियाचिन हिमनद विश्व का दूसरा सबसे लंबा हिमनद है |

पर्वत की श्रृंखला 

हिमालय पर्वत की श्रृंखला भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, चीन, नेपाल, म्यांमार, तिब्बत और अफगानिस्तान तक फैली हुई है | हिमालय पर्वत  भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है | हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट है | प्राचीन काल से ही भारतियों के जीवन में हिमालय पर्वत का अधिक महत्व रहा है |

हिमालय पर्वत समुद्र तल से २८,००० फ़ीट की दुरी पर सबसे ऊँची छोटी है | हिमालय का महत्व आदिकाल से ही है इसका वर्णन पुराणों में मिलते हैं | कहा जाता है की देवाधिदेव महादेव हिमालय में कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं

विश्व की अधिकांश ऊँची पर्वत चोटियां हिमालय में ही स्थित है | हिमालय की गोद में कुदरत अपने रंग बिखेरते हैं |

धार्मिक स्थल 

हिमालय पर्वत के अंदर कई महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ स्थल भी हैं | जैसे हरिद्वार, गोमुख, देव प्रयाग, ऋषिकेश, कैलाश, मानसरोवर केदारनाथ, बद्रीनाथ, और अमरनाथ आदि |

हिमालय की सबसे बड़ी घाटी कश्मीर की घाटी है | इसलिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है | हिमालय के आस-पास के क्षेत्रों में अधिक ठंड होती है | हिमालय में १०० से भी अधिक पर्वत शिखर हैं जो ७२०० मीटर से ऊँचे हैं |

हिमालय के कुछ प्रमुख शिखरों में सबसे महत्वपूर्ण सागरमाथा हिमाल, अन्नपूर्णा, शिवशंकर, गणेय, लांगतंग, मानसलु, जुगल, गौरीशंकर, कुंभु, धौलागिरी और कंचनजंघा है |

निष्कर्ष :

हिमालय के निर्माण में प्रथम उत्थान ६५० लाख वर्ष पहले हुआ था और मध्य हिमालय का उत्थान ४५० लाख वर्ष पहले | भू-निर्माण के सिद्धांतों के अनुसार यह भारत ऑस्ट्रेलिया प्लेटों को टकराने से बना है |

हिमालय जैव-विविधता से और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एक दुर्गम पर्वत है | आज के समाय में मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए इसकी खूबसूरती को ख़राबकर रहा है |

Updated: January 23, 2020 — 7:33 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *