प्रस्तावना:
हर एक व्यक्ति को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती हैं | भोजन करने से मनुष्य को उर्जा मिलती हैं | यह उर्जा तब मिलती हैं जब मनुष्य संतुलित आहार खाता हैं | संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं |
मनुष्य को अपना स्वस्थ जीवन जीने के लिए पौष्टिक आहार बहुत जरुरी हैं | हम सभी लोगों को अपने बच्चों को भी पौष्टिक आहार देना चाहिए |
संतुलित आहार
संतुलित आहार का अर्थ होता हैं – हमारे भोजन में विटामिन, फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का प्रमाण होना | इसके अंतर्गत मनुष्य दूध, दही, फल और हरी सब्जिया खानी चाहिए |
यही सभी चीजे सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं | कई लोग पौष्टिक आहार से दूर चले जाते हैं और जंक फ़ूड का सेवन ज्यादा करते हैं |
संतुलित आहार का महत्व
आज के समय में मनुष्य संतुलित आहार का महत्व भूलता जा रहा हैं और जंक फ़ूड जैसे पदार्थों का सेवन कर रहा हैं | जिसकी वजह से मनुष्य को मोटापा होने का खतरा बढ़ता जा रहा हैं |
आज लोग स्वादिष्ट भोजन की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं और अपने स्वास्थ्य पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे हैं | जंक फ़ूड स्वदिशत होते हैं लेकिन हमारे स्वास्थ्य पर उसका हानिकारक परिणाम होता हैं |
आहार के प्रकार
सात्त्विक आहार
सात्त्विक आहार मनुष्य के शरीर को शुद्ध करता हैं और मन को शांति प्रदान करता हैं |
उदा – ताजे फल, हरी सब्जियां, बादाम, अनाज और ताजा दूध |
राजसिक आहार
इस आहार को खाने से दिमाग को कार्य करने के लिए प्रेरित करता हैं | जिसका अति सेवन करने से क्रोध, चिडचिडापन, नींद ना आना इ |
अति स्वादिष्ट आहार को राजसिक आहार कहा जाता हैं |
उदा – मसालेदार भोजन, प्याज, लहसुन, चाय, कॉफी और तले पदार्थ |
तामसिक आहार
यह आहार खाने से मनुष्य का शरीर सुस्त बन जाता हैं |
बांसी या दुबारा गरम किया गया आहार, ज्यादा तेल वाला भोजन इसके अंतर्गत आते हैं |
उदा – मांसाहारी आहार, बांसी आहार, तेल युक्त आहार और ज्यादा मीठा आहार |
बीमारियों को दूर
हर किसी व्यक्ति को संतुलित आहार लेना चाहिए | जिसमे हरी सब्जियां बनाकर खानी चहिये | संतुलित आहार मनुष्य को शक्तिशाली बनाता हैं और अन्य रोगों से लड़ने को क्षमता प्रदान करता हैं |
हम सभी को तीन समय में ऐसा भोजन रखना चाहिए | जिसमे पौशातिक आहार जरुर रहे | हर दिन सुबह में दूध का सेवन करना चाहिए |
निष्कर्ष:
संतुलित आहार खाने से हमें मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखने का कार्य करता हैं | हमारी एकाग्रता की शक्ति बढ़ जाती हैं |
मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए हर दिन स्वस्थ भोजन करना त्याही सबसे अच्छा तरीका हैं | संतुलित आहार हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखता हैं |