प्रस्तावना:
हर किसी के परिवार में दादा – दादी बड़े बुजुर्ग में गिने जाते है | जब कई बच्चो के माँ – बाप नौकरी करते है तो उस बच्चे को दादी संभालती है |
मेरे परिवार में भी दादा – दादी रहते है | मै अपने दादी से बहुत प्यार करता है | मेरे दादी का नाम सुनीता है | उनकी उम्र ५५ साल है | मेरी दादी माँ एक बूढी औरत है |
परिवार का देखभाल
मेरी दादी मेरे परिवार का बहुत ख्याल रखती है | वो सभी लोगो से बहुत प्यार करती है | मेरी दादी माँ जब मेरी माँ किसी चीज के लिए विरोध करती है तो दादी माँ मुझे हमेशा साथ देती है |
वो मेरे लिए बहुत कुछ करती है | मेरी दादी बहुत मेहनती और दयालु है | वो हम सभी का बहुत ख्याल रखती है | मेरी दादी बहुत अच्छा खाना बनती है |
अच्छी आदते
मेरे दादी में बहुत सारी अच्छी आदते हैं | वो सुबह में बहुत जल्दी उठती हैं | हम सभी बच्चों को जगाती हैं और पढाई करने के लिए कहती हैं |
वो हमारे साथ कुछ समय तक बैठती हैं और हमारी पढाई पर ध्यान देती हैं | उसके बाद वो अपने कर करना शुरू कर देती हैं |
भगवान की पूजा
वो हर दिन भगवान की पूजा करती हैं | वह हमेशा अपनी प्रार्थना प्रस्तुत करती हैं | मेरे दादी को धर्म कर्म के कार्य करना बहुत अच्छा लगता हैं |
वो हमेशा सुबह और शाम को घर आरती करती हैं | वो हर शाम को चाय बनाती हैं और उसके हाथ की चाय मुझे बहुत अच्छी लगती हैं |
दादी के हाथ का खाना
मेरी दादी बहुत अच्छा खाना बनाती हैं | उसके हाथ का खाना मुझे बहुत पसंद हैं | वो अपने हाथों से मुझे खाना खिलाती हैं | वो हमेशा यही कहती हैं की, खाना खाते समय कभी बात नहीं करनी चाहिए |
वो हमें हरी सब्जियां खाने के लिए कहती हैं | मेरी दादी मेरा बहुत ख्याल रखती हैं | जब मैं बीमार पड़ता हूँ तो मेरे साथ वो बैठी रहती हैं |
अन्य कहानियां
मैं बचपन में अपने दादी माँ के साथ ही सोता था | वो हमेशा मुझे कहानियां सुनाती थी | मुझे रामायण, महाभारत जैसी धार्मिक बाते सुनना मुझे बहुत पसंद हैं |
जब मेरी दादी कभी – कभी मेरे चाचा के पास रहने के लिए चली जाती थी तो मुझे उसकी बहुत याद आती थी |
मेरी दादी समाज के किसी भी कार्य में सहभाग लेती हैं और मुझे भी अपने साथ लेकर जाती थी | मेरी दादी हमेशा हमें अच्छी आदतों को सिखाती हैं |
निष्कर्ष:
मेरी दादी मुझे बहुत अच्छी लगती हैं | मैं अपने दादी से बहुत प्यार करता हूँ | मैं यही चाहता हूँ की, मुझे हर एक जन्म में यही दादी मिले |