प्रस्तावना:
पुरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग यह एक प्रमुख वायुमंडल हैं | सूरज की रोशनी को हमेशा ग्रहण करने से हमारी धरती गर्म हो रही हैं | इसके कारण पुरे वातावरण में कार्बन डायऑक्साइड का प्रमाण बढ़ते जा रहा हैं |
हमारी आज दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग यह एक सबसे बड़ी समस्या बन गयी हैं | मनुष्य अपने सुख सुविधाओं के लिए इस प्रकृति को नुकसान पहुँचा रहा हैं | इसके कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा हैं | इसलिए ग्लोबल वार्मिंग जैसे समस्या का सामना करना पड रहा हैं |
ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ –
ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ होता है – धरती का तापमान में लगातार बढ़ने के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या निर्माण होती हैं |
ग्लोबल वार्मिंग निर्माण होने के कारण
कोयला, वाहनों से निकलने वाला धुर इन सभी कारणों की वजह से प्रदुषण की समस्या निर्माण हो रही हैं | इस धरती पर पेड़ों की कमी होने कारण हमारी पृथ्वी गर्म होती जा रही हैं |
ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव
ग्लोबल वार्मिंग का सबसे ज्यादा प्रभाव बर्फीले स्थानों पर हो रहा हैं | तापमान बढ़ने के कारण बर्फीली जगह पिघल रही हैं और अपना अस्तित्व खो रही हैं | गर्मी बढ़ने के कारण ठंड कम होती जा रहीं हैं |
इसकी वजह से प्राकृतिक आपदा आने का खतरा बढ़ जाता हैं | कई लोग समुद्र के तट पर रहते हैं और उनके लिए अधिक खतरा बढ़ जाता हैं | ग्लोबल वार्मिंग की वजह पशु – पक्षियों की प्रजाति भी नष्ट होती जा रही हैं |
ग्रीनहाउस
ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, मीथेन, हीलियम, नियान, कार्बन-डाइऑक्साइड इन सभी गैसों के कारण एक आवरण बनता हैं, उसे ‘ग्रीनहाउस’ कहाँ जाता हैं | ग्रीनहाउस इस धरती की पूरी तरह से सुरक्षा करने का कार्य करता हैं | हानिकारक गैस वायु में मिलने के कारण ग्रीनहाउस असंतुलित होने लगा हैं |
ग्लोबल वार्मिंग रोकने के उपाय
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बहुत सारी हानी हो रही हैं | इसे रोकने के लिए सभी को कदम उठाने चाहिए | ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए सभी लोगों में जागरूकता फैलानी बहुत जरुरी हैं |
मनुष्य को पेड़ों को काटना नहीं चाहिए | जिस वाहनों से प्रदुषण हो जाता हैं, उन वाहनों पर रोक लगनी चाहिए | प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए | सभी प्रकार के होने वाले प्रदुषण को रोकना चाहिए |
निष्कर्ष:
ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को दूर करने के लिए सभी लोगों को जितने भी हो सके उतने प्रयत्न करने होंगे | सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना जरुरी हैं |
ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम हो जाएगी और प्रदुषण भी कम हो जाये |