प्रस्तावना:
हमारे देश में मुख्य रूप से तीन त्यौहार यह राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाये जाते हैं | उन तीन त्योहारों में से एक हैं – गणतंत्र दिवस | इसे भारत देश में पुरे उत्साह, ख़ुशी और सम्मान के साथ मनाया जाता हैं |
गणतंत्र दिवस हमारे भारत देश में गणतंत्र होने के ख़ुशी में मनाया जाता हैं | हमारे भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस का सबसे ज्यादा महत्व हैं | यह दिन हमें भारतीय स्वराज्य प्राप्ति के लिए किये गए हर एक संघर्ष को याद दिलाता हैं |
गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता हैं –
हर साल पुरे देश में गणतंत्र दिवस यह २६ जनवरी को मनाया जाता हैं | २६ जनवरी, १९५० को हमारा भारत देश लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राष्ट्र घोषित हुआ था | इस दिन हमारे भारत देश का संविधान भी लागु हुआ था | इसलिए इसे गणतंत्र दिवस कहते हैं |
गणतंत्र का अर्थ –
गणतंत्र को लोकतंत्र, पारतंत्र, जनतंत्र और प्रजातंत्र भी कहा जाता हैं | जिसका का अर्थ होता हैं प्रजा का शासन |
भारतीय संविधान
हमारे देश का संविधान बनाने के लिए चार साल का समय लगा था | उसके बाद २६ जनवरी, १९५० को भारतीय संविधान लागु किया और इस संविधान के अनुसार हर एक भारतीय नागरिक को स्वतंत्र पूर्ण जीने का अधिकार दिया गया |
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इन्हें ‘भारतीय संविधान का निर्माता’ कहा जाता हैं | यह दिन हम सभी के लिए मायने रखता हैं क्यों की देश के आज़ादी के बहुत लम्बे संघर्ष करने के बाद भारतीय लोगों को अपनी क़ानूनी किताब संविधान की प्राप्ति हुई थी |
ऐतिहासिक महत्व
हम सभी भारतवासियों के लिए इस दिन का बहुत ऐतिहासिक महत्व होता हैं | सन १९२९ में हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने कांग्रेस लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के किनारे पूर्ण स्वराज्य की घोषणा की थी |
उसके बाद २६ जनवरी, १९३० को बसंत पंचमी के अवसर पर स्वाधीनता दिवस मनाने का फैसला किया | लेकिन हमारा देश १५ अगस्त, १९४७ स्वतंत्र हुआ इसलिए यह दिवस स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाने जाने लगा |
देश का पवित्र त्यौहार
हम सभी के लिए २६ जनवरी यह दिन गौरवमय दिन हैं | यह हमारे देश का पावन त्यौहार हैं | हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए बहुत सारे महान नेताओं ने अपना बलिदान दिया हैं | उन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राणों को हँसते – हँसते कुर्बान कर दिया |
गणतंत्र दिवस के दिन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं को याद किया जाता हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती हैं |
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण किया जाता हैं | उसके साथ – साथ स्कूल और कॉलेज में भी ध्वज फहराया जाता हैं | देश के तिरंगा को २१ तोपों की सलामी दी जाती हैं |
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को गाया जाता हैं | इस दिन अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं | इस दिन पूरा देश देशभक्ति गीतों से गूंज उठता हैं |
निष्कर्ष:
गणतंत्र दिवस यह राष्ट्रीय पर्व होने के साथ – साथ हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं | हम सभी लोगों का यह कर्तव्य हैं की, इस त्यौहार को मिलजुलकर और उत्साह के साथ मनाए और देश की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहना जरुरी हैं |