तिरंगा पर निबंध – पढ़े यहाँ Flag Essay In Hindi

प्रस्तावना :

हमारे भारत देश का राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा है | जिस प्रकार किसी भी देश का झंडा उस देश का आन-बान और शान होता है | वैसे ही हमारे देश का झंडा “तिरंगा” भी हमारी पहचान है | यह देश के एकता और अखंडता का प्रतिक है | राष्ट्रिय ध्वज हमारे  देश के स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक होने का हमारा पहचान है |

हमारे देश का तिरंगा तीन रंगों का है | हमारे देश के राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे में तीन समांतर रंगों वाला जिसमें सबसे ऊपर की पट्टी पर केसरिया रंग, बिच की पट्टी में सफ़ेद रंग और नीचे हरा रंग है | सभी रंग बराबर अनुपात में हैं  और बिच की सफ़ेद पट्टी के बिच में गहरे नील रंग का अशोक चक्र बना हुआ है जिसमें २४ तीलियाँ हैं |

हमारा राष्ट्रिय ध्वज खादी कपडे का बना | तिरंगे की लम्बाई चौड़ाई का प्रतिक है | तिरंगे के बिच में बना अशोक चक्र हमारी धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतिक है | हमारे देश के स्वतंत्रता की लड़ाई में तिरंगे  की एक मुख्य भूमिका रही है |

१५ अगस्त १९४७ को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तिरंगा हमारा राष्ट्रिय ध्वज बना  तभी से राष्ट्रिय समारोहों एवं  महत्वपूर्ण अवसरों पर राष्ट्रिय ध्वज फहरया जाता है | हम सभी को अपने देश के तिरंगे का सम्मान करना चाहिए | हमारा राष्ट्रिय ध्वज हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |

तिरंगा भारत में रहने वाले विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए एकता और स्वतंत्रता का प्रतिक है | राष्ट्रिय ध्वज गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रिय आयोजनों के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में फहराया जाता है |

इतिहास :

राष्ट्रीय ध्वज को सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद की शिष्य भगिनी निवेदिता ने १९०४  में डिजायन किया था | दूसरे ध्वज को मैडम कामा और उनके साथी क्रांतिकारियों ने १९०७ में बनाया था|  तीसरे राष्ट्रीय ध्वज को डॉ ऐनी बेसेंट और लोकमान्य तिलक ने १९१७ में बनाया और चौथे को पिंगली वेंकैया नामक युवक ने बनाया था |

हमारे देश का राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा देश के भाईचारे और एकता को प्रदर्शित करता है | तिरंगे का सबसे ऊपर वाला रंग केसरिया समर्पण और निस्वार्थता के भाव को दिखाता है |

सफ़ेद रंग शांति, सच्चाई और शुद्धता को प्रदर्शित करता है और निचे की पट्टी का हरा रंग युवा और ऊर्जा को प्रदर्शित करता है |

हमारा तिरंगा स्वतंत्रता, हिम्मत, प्रेरणा और सम्मान का प्रतिक है | हमारे देश का तिरंगा हमें शांति और इंसानियत की सिख देता है | एकता और सच्चाई के प्रति हमारे विश्वास को बढ़ाने में मदद करता है और हमारे देश के लिए शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को दिलाता है |

तिरंगे का महत्व :

हमारे देश के राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे में केसरिया रंग हिंदुओं के लिए और हरा रंग मुस्लिमों के लिए है | केसरिया रंग शक्ति और साहस का प्रतिक माना जाता है | हरा रंग उर्वरता, हरियाली, वृद्धि, संपन्नता और भूमि के पवित्रता को दिखाता है |

यदि आपके पास तिरंगा पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: March 6, 2020 — 9:55 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *