सड़क यातायात पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Yatayat In Hindi

प्रस्तावना :

मनुष्य बहुत पहले से ही सड़कों का उपयोग करता आ रहा है | पहले कच्ची सड़कें हुआ करती थी जिन पर बारिश के समय में आवागमन संभव नहीं हो पाता था | आज की सड़कें अच्छी होती है यह पत्थर, रोड़ियों अलकतरे अथवा कंक्रीट सीमेंट की बनी हुई होती है | पक्की सड़कों पर यातायात करना बहुत ही आसान हो जाता है | सड़कों पर होने यातायात का देश के सभी नागरिकों के लिए अधिक महत्व है |

दैनिक जीवन में सड़कों का उपयोग 

कोई भी व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में आने-जानें के लिए सड़कों का उपयोग करता है | भारतीय सड़कें ज्यादातर वाहनों भरी हुई होती है जैसे की कर, बस, ट्रक, कृषि वाहन, साईकिल, रिक्शा, मोटर साईकिल के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों से भरी हुई है | साथ ही सड़कों के किनारे विक्रेताओं और दुकानों को भी आसानी से सड़क पर अतिक्रमण करते देखा जा सकता है |

सड़क यातायात के नियम 

सड़क यातायात सुचारु रुप से हो सके इसके लिये कानून बनाये गये हैं | जैसे की सड़क पर चलते समय हमेशा बाई ओर चलने का नियम है | सड़कों पर बड़ी वाहनों को एक निर्धारित गति सीमा तक ही चलाया जा सकता है | चौराहे पर संकेतक बत्तियां लगाईं जाती है ताकि सड़क जाम दुर्घटना जैसी स्थितियों का कम से कम सामना करना पड़े |

सरकार द्वारा लगाये गये नियम 

सड़कों पर यातायात को विनियमित यातायात नियम सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों का अनिवार्य पंजीकरण और बिमा केवल १८ वर्ष की आयु से ऊपर के वयस्कों का ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, शराब पीकर वाहन चलाने पर जुर्माना और कारावास, पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए गति सीमा और ज़ेबरा क्रॉसिंग, अनिवार्य हेलमेट और सीट बेल्ट आदि अनिवार्य किया गया है |

सड़क दुर्घटना

प्रतिदिन हो रहे हादसों के बहुत से किस्से सुनने को मिलते हैं | अधिकतर दुर्घटना लोगों के लापरवाही के कारण ही होती है | लोग काम से छूटने के बाद घर जानें की जल्दी में वाहन तेज गति से चलाते हैं तो कुछ लोग शराब पीकर नशे में वाहन चलाते हैं |

सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए तथा दुर्घटना को कम करने के लिये यातायात के अनेक नियम बनाये हैं | पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए भूमिगत पार और ज़ेबरा क्रासिंग बनाये जाते हैं | जिससे पैदल चलने वाला यात्री आरामदायक सड़क पार कर सकें | सरकार द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करना हमारा कर्तव्य है |

निष्कर्ष :

सड़क पार करने वाले चौराहे पर अलग-अलग रंगों की बत्तियां लगाई जाती है | भारत में सड़क पर बाई तरफ चलने का नियम है | सड़कों पर भी भारी वाहनों को एक निर्धारित गति सीमा तक ही चलाया जा सकता है | सड़क यातायात का व्यापार की दृष्टि से भी अधिक महत्व होता है | व्यापारिक वस्तुओं को लादकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाते हैं |

Updated: जनवरी 22, 2020 — 12:33 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *