विश्व पर्यावरण दिवस निबंध – पढ़े यहाँ Essay on World Environment Day in Hindi

प्रस्तावना :

पर्यावरण और मानव का बहुत ही गहरा संबंध है, जो साडी सृष्टि को प्रदूषण मुक्त रखता है | स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए शुद्ध पर्यावरण बहुत ही आवश्यक है | इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा चलाया जानेवाला अभियान है |जो पृथ्वी की रक्षा करने के लिए पर्यावरण और प्रकृति के बारे में वैश्विक जागरुकता को बढ़ाने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है |यह दिन विश्व के पर्यावरण विकास के सक्रीय बनाने तथा लोगों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है |

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है 

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने ५ जून को विश्व पर्यावरण के बारे में जागरुकता फैलाने का प्रयास १९७२ में ही शुरू किया था | “विश्व पर्यावरण दिवस” ५ जून १९७४ में  मनाया गया था | तभी से विश्व पर्यावरण दिवस ५ जून को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है | वर्तमान समय में १४३ से भी अधिक देशों में मनाया जाता है | ५ जून २०१९ में ४५वाँ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया |विश्व पर्यावरण दिवस’ हर साल सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है 

यह दिन सकारात्मक पर्यावरणीय कार्यवाई करने की आवश्यकता के कारण वैश्विक जागरुकता को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है | यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( यूएन ईपी ) द्वारा चलाया जाता है | विश्व पर्यावरण दिवस लोगों में पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करने तथा जागरुकता को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है | यह १९७२ में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था |

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य 

विश्व पर्यावरण दिवस सौ से भी अधिक देशों में मनाया जाता है | विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरुकता को प्रोत्साहित करने और राजनितिक तथा सार्वजनिक जीवन में पर्यावरण हेतु बढ़ावा देना है | विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को बेहत्तर बनाने के लिए  वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थितियों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने का दिन है |

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह 

भरत में विशेष रूप से विश्व पर्यावरण दिवस स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से होता है | शिक्षक छात्रों के बिच पर्यावरण संबंधी जागरुकता को बढ़ाने के लिए कुछ प्रभावी कार्यक्रमों की योजना बनाते हैं | जैसे निबंध लेखन, भाषण, शिक्षा, विषय चर्चा, कला प्रतियोगिता, संगोष्ठी, कार्यशालाएँ , चित्रकला प्रतियोगिता संबंधित विषय पर व्याख्यान, लेखन, सुविचार आदि जैसे कार्यक्रम छात्रों को पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में प्रोत्साहित किया जाता है |

निष्कर्ष :

प्रदूषण और बढती ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण की स्थिति दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है|पर्यावरण का अपमान भूकंप , सुनामी, अतिवृष्टि जैसे अभिशापों का दंड दे चूका है | इसलिए हमें पर्यावरण की वैज्ञानिकता और उपयोगिता को समझे और उसका सम्मान करें| विश्व पर्यावरण दिवस विश्व भर के लोगों में जागरुकता बढ़ाने तथा पृथ्वी को स्वच्छ और सुंदर वातावरण के बारे में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल मनाया जाता है |

हिंदी विश्व पर्यावरण दिवस में निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप अपनी टिप्पणी नीचे छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Updated: नवम्बर 15, 2019 — 11:40 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *