प्रसतावना:
हमारा भारत देश यह ऋतुओं का देश मन जाता हैं | यहाँ पर छह ऋतू अपने – अपने समय निरंतर चलती रहती हैं | उन सभी ऋतू में से एक हैं – शीत ऋतू | सर्दी का मौसम यह भारत का सबसे बड़ा और ठंडा होता हैं |
इस मौसम में वातावरण के चारों तरफ ठंडक फैली रहती हैं | सर्दी का मौसम बहुत अच्छा होता हैं | इस मौसम में सूरज की तपती हुई गर्मी से राहत मिलती हैं |
सर्दी के मौसम का आगमन
इस मौसम का आगमन नवम्बर से शुरू होता हैं और फरवरी या मार्च महीने तक होता हैं | सर्दी के मौसम का आगमन पतझड़ के बाद होता हैं |
इस मौसम में दिन छोटे होते हैं और राते लम्बी होती हैं | सभी लोगों को यह सर्दी का मौसम बहुत अच्छा लगता हैं |
प्राकृतिक सुंदरता
सर्दी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र बहुत ही सुंदर दिखने लगते हैं | पहाड़ी क्षेत्र में ऐसा लगता हैं की, सब कुछ बर्फ के चादर से ढका हुआ हैं | प्रकृति में सभी चीजों पर पड़ी हुई बर्फ मोतियों की तरह दिखाई देती हैं |
सुबह के समय सूर्य का उदय होने से पहले विभिन्न रंगों के फुल खिल जाते हैं | इस मौसम में प्रकृति एक नया रूप धारण करती हैं | सर्दी के मौसम में कम तापमान वाली सूर्य की रौशनी की वजह यह सर्दियों के दिन बहुत सुहावने लगते हैं |
दिसंबर और जनवरी यह दो महीने सबसे अधिक ठंडे मौसम के होते हैं | ज्यादा ठंडी होने की वजह से लोगों को बहुत ज्यादा परशानी झेलनी पड़ती हैं |
सर्दी के मौसम का महत्व
सर्दी के मौसम में सुबह सैर करना बहुत स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता हैं | जब हम सैर करते समय साँस लेते हैं तो हमें ताजी हवा मिलती हैं | सर्दी के दिनों में हम लम्बे समय तक नौकरी कर सकते हैं क्यों की इस मौसम में थकान महसूस नहीं होती हैं |
इस मौसम में बहुत कम लोग बीमार पड़ते हैं | सर्दी का मौसम किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं | इस मौसम में खेती बहुत अच्छी और शानदार होती हैं |
सर्दी का मौसम
सर्दी के मौसम में पूरा वातावरण ठंडा होता हैं | इसलिए लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे और ऊनी कपडे पहनते हैं | इस मौसम में सुबह गर्म चाय और कॉफी का बहुत सुखद अनुभव मिलता हैं |
सर्दी का मौसम सुखद होता हैं क्यों की उसकी वजह से लोगों को पिकनिक पर जाने के बहुत ख़ुशी मिलती हैं |
निष्कर्ष:
सर्दी का मौसम यह बर्फीला और उपयोगी मौसम हैं | इस मौसम में मनुष्य को काम करने के लिए कोई परेशानी नहीं होती हैं | सर्दी के मौसम में सब ताजा और सुंदर दिखाई देता हैं |
सर्दी के मौसम में ठंडी हवा चलती हैं और फूलों पर भँवरे होते हैं इस मौसम में वातावरण बहुत मनमोहक लगता हैं |