भूमिका :
गर्मियों के मौसम में लाल-लाल तरबूज हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है | यह फल केवल गर्मी के मौसम में ही मिलता है | तरबूज खाने से हृदय स्वस्थ रहता है | इसमें पोटैशियम नामक तत्व होता है जो ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | तरबूज का सेवन करने से रक्त प्रवाह सही रहता है | गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी से निपटने के लिए तरबूज बहुत ही फायदेमंद वाला फल है |
तरबूज पुरे भारत में पाया जाता है यह अंदर से लाल होता है | तरबूज का आकार बड़ा होता है, इसके बाहर से हरा या कालिमायुक्त गहरा हरा होता है| तरबूज का छिलका कठोर और अंदर लाल होता है | तरबूज के बीज काले और सफ़ेद दो प्रकार के होते हैं |
तरबूज के अंदर रस और गुद्दा होता है जो की खानें में बहुत ही मीठा होता है | तरबूज विटामिन ए, सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है |
तरबूज की फसल आमतौर पर गर्मी में ही तैयार होती है | पारंपरिक रुप से तरबूज को गर्मी के मौसम में खाना अच्छा माना जाता है | क्योंकि तरबूज गर्मी के मौसम के समय शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है | तरबूज में लगभग ९७ प्रतिशत पानी होता है जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को पूरा करता है | हिंदी की उपभाषाओं में तरबूज को मतीरा कहा जाता है |
तरबूज की खेती की शुरुआत मिस्र और चीन में माना जाता है | वर्तमान समय में पुरे विश्व में तरबूज की खेती की जाती है | तरबूज की फसल के लिए गर्मी का मौसम का फल बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है |
तरबूज की फसल के लिए गर्म जलवायु और रेतीली मिट्टी होना अच्छा होता है | तरबूज का सेवन हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है | साथ ही इसके बीज भी बहुत गुणकारी होता है |
तरबूज के लाभ :
तरबूज के फल में एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है | यह रिसर्च के अनुसार, तरबूज, वजन कम करने, आंखों, बालों, त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है | तरबूज पेट के कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से भी बचाता है |
तरबूज नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाता है |
तरबूज सेवन कैंसर से लड़ने में मदद करता है |
तरबूज ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है |
तरबूज त्वचा को कोमल और बालों को भी मजबूत करता है |
तरबूज के नुकसान :
तरबूज को रात के समय में नहीं खाना चाहिए |
तरबूज खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए |
तरबूज को तुरंत काटकर खाना चाहिए बासी नहीं खाना चहिए |
अधिक सेवन करने से अपच, एसिडिटी, उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है |
यदि आपके पास हिंदी में निबंध तरबूज पर से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।