Yoga

व्यायाम पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Vyayam in Hindi

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना:

व्यायाम के महत्व से सभी लोग भली-भांति से परिचित हैं, व्यायाम हमारे तन-मन को स्वस्थ बनाता है | कहाँ जाता है की स्वास्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है | शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए और व्यायाम प्रातः काल किसी खुले स्थान पर करना शरीर के लिए लाभकारी होता है | वयायाम करते समय हमें एकाग्रचित रहना चाहिए |

पढ़े यहाँ: व्यायाम 

शरीर का निरोग और स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ा सुख है क्यंकि अस्वस्थ व्यक्ति ना ही कोई काम कर सकता है और ना ही संसार के किसी भी सुखों को भोग सकता है | स्वस्थ शरीर के लिए व्यायम करना बहुत ही जरुरी है | जो व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करते हैं वह व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहते हैं |

व्यायाम का अर्थ :-व्यायाम का महत्व

व्यायाम करते समय एकाग्रचित रहना चाहिए साँस लेने और छोड़ने की क्रियाएँ भी करनी चाहिए | सैर करना भी व्यायाम का एक अंग है |

पढ़े यहाँ: योगा 

व्यायाम इस प्रकार करना चाहिए की शरीर के सभी अंग हरकत में आ जाये | शरीर को इस तरह से सिकोड़ना की वह सही स्थिति में काम कर सके | व्यायाम करने से शरोर को सुगठित, तंदुरुस्त और फुर्तीला बनाया जा सकता है | व्यायाम करने से मानसिक तनाव और थकान मिटती है |

व्यायाम का महत्व व्यायाम की आवश्यकता

व्यायाम करने से शरीर की एक-एक कोशिका को भरपूर ऑक्सीजन मिलता है और शरीर में खून का संचालन बढ़ता है | व्यायाम करने से शरीर की थकान दूर होती है और फेफड़े में ऑक्सीजन आने से शरीर तरोताजा हो जाता है | नियमित व्यायाम करने से शरीर में मसल्स बढ़ता है जिसके वजह से व्यक्ति के अंदर कार्य करने की क्षमता बढती है |

व्यायाम करने से शरीर में जमी हुई चर्बी कम होती है | नियमित रूप से व्यायाम करने पर बीमारी पास नहीं आती है पाचन क्रिया रक्तचाप ठीक रहता है, काम करने में, स्फूर्ति महसूस होती है |

व्यायाम के प्रकार व्यायाम

व्यायाम कई प्रकार के होते हैं यह उम्र और शारीरिक गठन के अनुसार भिन्न-भिन्न प्रकार का होता है |

नम्यक (लचीलापन) व्यायाम: शरीर के भाग को सिकोड़ना, उठक-बैठक या खींचना जिससे मांसपेशियों और जोड़ों में सुधार करता है |

एरोबिक व्यायाम : साईकिल चलाना, तैराकी, घूमना, दौड़, टहलना, टेनिस आदि खेलने से हृदय के स्वास्थ्य में सुधार होता है |

एनारोबिक व्यायाम : मतलब भरी वस्तु उठाना, क्रियात्मक प्रशिक्षण करना छोटी दूरी के लिए भी तेजी से दौड़ना,जिससे अल्पावधि शक्ति में वृद्धि करती है |

व्यायाम के लाभ व्यायाम के लाभ

व्यायाम सबके लिए लाभकारी होता है स्त्री हो या पुरुष या फिर बालक हो या युवा सभी को व्यायाम करना आवश्यक होता है, व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है और व्यायाम द्वारा रक्त-संचार भी अच्छे से होता है |

पढ़े यहाँ:  सब्जीया  

जो व्यक्ति नियमि रूप से व्यायाम करता है वह व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है | इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार और उचित व्यायाम बहुत जरुरी है |

निष्कर्ष:

व्यायाम करने से हमारा रक्त संचार बढ़ता है जिससे शरीर पुष्ट बनता है | व्यायम करने से पहले हल्की तेल मालिसज करने से अधिक लाभ होता है |

यदि आपके पास हिंदी में व्यायाम पर निबन्ध के बारे में कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे दिए गए टिप्पणी बॉक्स में अपने प्रश्न लिख सकते हैं।

Leave a Comment