विराट कोहली पर हिंदी में निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Virat Kohli In Hindi Language

प्रस्तावना :

दोस्तों आज का हमारा निबंध है, भारतीय क्रिकेट टीम के एक महान खिलाड़ी विराट कोहली पर | विराट कोहली एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो की वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान हैं | विराट कोहली दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं |

एक दाएं हाथ के बल्लेबाज अक्सर दुनियां के सर्वश्रेष्ठ मानें जानें वाले विराट कोहली उन बल्लेबाजों में से एक मानें जाते हैं |

विराट कोहली का जन्म ५ नवंबर १९८८ को दिल्ली में हुआ था | विराट कोहली को “चीकू” के उपनाम से जाना जाता है | विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली है | उनके पिता एक वकील थे, और उनकी मृत्यु दिसंबर २००६ में हुई थी | माता का नाम सरोज कोहली जो एक गृहणी हैं |

विराट कोहली के एक बड़ा भाई विकास और बहन का नाम भावना है | विराट कोहली घर में सबसे छोटे हैं, और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं |

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की प्रारंभिक शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से हुई और इंटर की पढाई पूरी किये | विराट कोहली स्कूल के समय से ही अलग-अलग स्तर पर क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते थे |

२००८ में उन्होंने १९ साल के कम उम्र वाले वश्व कप क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं | भारत के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तानी भी करते है |

विराट कोहली ने बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ११ दिसंबर २०१७ को इटली में विवाह किये | विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का विवाह बहुत ही गोपनीय रूप से हुआ | शादी की खबर किसी को भी नहीं थी | विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार शैम्पू के विज्ञापन में एकसाथ नजर आये थे उसके बाद से लगातार एकसाथ ही नजर आने लगें |

१९ साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एक दिवसीय क्रिकेट में प्रवेश किये | विराट कोहली अपना प्रथम एक दिवसीय मैच श्रीलंका के खिलाफ़ १८ अगस्त २००८ में खेले थे | शुरुवात में यह रिजर्व बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे |

बहुत ही जल्द उन्होंने स्वंय को एक दिवसीय क्रिकेट के मध्य कर्म में नियमित रूप से अपने आप को तैयार किये | २०११ में उन्हें क्रिकेट विश्व कप में जीत मिली | २०११ से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट मैच की शुरुवात किये |

२०१३ तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक के साथ उन्होंने “ओडीआई स्पेशलिस्ट” का टैग पाया | IPL में विराट कोहली बंगलौर की तरफ से खेलते हैं, सन २०११ में वेस्ट इंडीज के खिलाफ़ अपना पहला प्रथम मैच खेले थे |

विराट कोहली का एक दिवसीय क्रिकेट में १० हजार और ११ हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है, जो निरंतर २०५ और २२२ पारियों में उन्होंने बनाया है | आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द ईयर जो की आईसीसी द्वारा प्रदान किये जानें वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है | २०१३ में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये गए | २०१७ में पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किये गए |

Updated: January 30, 2020 — 12:41 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *