Dasara

विजयादशमी पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Vijayadasami In Hindi

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना :

विजयादशमी  हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है | यह त्यौहार भारत के कई बड़े त्योहारों में से एक है | विजयादशमी हिन्दुओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है | यह त्यौहार अश्विन शुक्ल दशमी तिथि को मनाया जाता है |

विजयादशमी का त्यौहार

दशहराविजयादशमी का यह त्यौहार एक धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है | विजयादशमी विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है | पश्चिम बंगाल में विजयादशमी के इस त्यौहार का विशेष महत्त्व है | विजयादशमी के पहले नौ दिनों तक दुर्गा माता के विभिन्न रुपों की पूजा अर्चना की जाती है |

विजयादशमी  को दशहरा कहा जाता है

दशहरा पर मेलेनवरात्री के पश्चात दसवें दिन दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है | विजयादशमी महिषासुर पर माता दुर्गा की विजय के रुप में याद किया जाता है | विजयादशमी के इस त्यौहार को उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में दशहरा कहा जाता है |

सत्य की असत्य पर विजय का प्रतिक

दशहरा का त्यौहार क्यों मनाया जाता हैं –विजयादशमी का यह त्यौहार अच्छाई की बुराई पर और सत्य की असत्य पर विजय का प्रतिक है | माता दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं | जीवन में शक्ति का बहुत महत्व होता है | इसलिए सभी भक्त नवरात्री में दुर्गा माता की प्रतिमा को बिठाकर शक्ति की याचना करते हैं |

दुर्गा माता की पूजा की जाती है

दशहरा का महत्वबंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में महिषासुर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है | नौ दिनों तक दुर्गासप्तशती का पाठ चलता रहता है | शंख, घड़ियाल और नगाड़े बजते हैं | पूजा-स्थलों में धूम मची रहती है | घर के द्वारा पर तोरण लगाए जाते हैं |

नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक उपवास रखे जाते हैं | सभी मंदिरों में दुर्गा माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है | सुबह-शाम आरती की जाती है | मदिरों, तथा पूजा स्थलों पर प्रसाद बाँटने और लंगर चलाने के कार्यक्रम होते हैं |

रामलीला का आयोजन

दशहरा1उत्तर भारत के विभिन्न प्रांतो में रामलीला का मंचन होता है | कथाओं के अनुसार विजयादशमी के दिन भगवान राम ने लंका नरेश अहंकारी रावण का वध किया था | रामलीला में इन सभी घटनाओं का विस्तृत दृश्य दिखाया जाता है |  श्रीराम का मर्यादा पुरुषोत्तम रुप उजागर होता है | विजयादशमी के दिन रामलीला के साथ-साथ अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं |

जगह-जगह मेले का आयोजन किया जाता है | बच्चे मेले में उत्साह के साथ भाग लेते हैं | लग मेले का आनंद लेते हैं मेले में बच्चे झूले झूलते हैं और खेल तमाशा देखते हैं |नाट्य मंडली द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है | लोग अपने सहपरिवार और अपने मित्रजनों के साथ मेले मे आते हैं |

निष्कर्ष :

विजयादशमी के दिन चारो तरफ खुशी और उमंग मचा रहता है | रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले के दहन का कार्यक्रम होता है | इसमें हजारों लोग भाग लेते हैं | पुतले जलाकर लोग बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दोहराते हैं | इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी होती है |

Leave a Comment