वर्षा ऋतू पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Varsha Ritu in Hindi

प्रस्तावना :

वर्षा ऋतु भारत की अन्य ऋतुओं में से एक है | इस ऋतु की अवधि जून के महीनें में शुरू होती है और सितंबर महीनें तक रहती है |

भारत के अनेक त्यौहार वर्षा ऋतु से जुड़े हुए हैं, यह ऋतु हमारे लिए ढेर साडी खुशियों का बौछार लेकर आती है | हमारा भारत ऋतुओं का देश है यहाँ प्रत्येक ऋतु अपनी प्राकृतिक शोभा के साथ आती हैं | परन्तु सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं |

वर्षा ऋतु का महत्व 

वर्षा ऋतु को ऋतुओं की रानी कहा जाता है क्योंकि यह ऋतु गर्मी के बाद आती है | गर्मी से परेशां लोगों को यह अपनी सौंदर्य से काफी रहत दिलाती है |

क्योंकि वर्षा ऋतु में बारिश के पानी से पेड़-पौधे से लेकर वातावरण हरा-भरा सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है | वर्षा ऋतु में पेड़-पौधों में हरी-भरी पत्तियाँ आती हैं जिसे पूरा वातावरण हरा-भरा दिखाई देता है |

किसान के लिए वर्षा ऋतु  

किसान बारिश की बूंदों की आस में बैठे रहते हैं, क्योंकि खरीफ की फसल को तैयार होने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है | किसान फ़सलो कि तदुरुस्ती के लिये  इंद्रदेव भगवान से वर्षा के लिये प्रार्थना करते हैं | क्योंकि भगवान इंद्रदेव को वर्षा रियो का स्वामी माना जाता है |

वर्षा ऋतु पृथ्वी पर पेड़-पौधे, इंसान और जानवरों के लिए नया जीवन लेकर आती है | वर्षा ऋतु के मौसम में गर्मी से परेशान सभी जीव-जंतु बारिश के पानी में भीग कर इस ऋतु का आनंद उठाते हैं |

वर्षा ऋतु के फायदा नुकसान 

वर्षा ऋतु में सभी पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं, खेत-खलिहान, मैदान, उद्यान सभी हरे-भरे मखमल की घासों से ढँक जाते है |

जल के सभी प्राकृतिक स्रोत जैसे नदियाँ, तालाब, समुद्र आदि सभी पानी से भर जाते हैं | जिससे पृथ्वी पर रहनेवाले सभी जीव-जंतुओं पीने के लिए मीठा जल प्राप्त होता है |

बारिश की पानी से मिटटी चड़युक्त हो जाती है, यह किसानों के लिए फसलों के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहता है | जब अच्छी बारिश होती है तो देश के सभी प्रांतों के खेतों में फसल लहरा उठती हैं और चारो तरफ हरियाल छा जाती है,जैसे लगता है धरती हरी चुनरी ओढ़  रखी है |

पशु-जानवर, मनुष्य तथा अन्य जलचर प्राणी की मृत्यु होने के कारण अनेक बीमारियाँ फ़ैल जाती हैं | जिसमें डायरिया, टाइफाइड और पाचन क्रिया से संबंधित परेशानियाँ सामने आती हैं |तेज बारिश के कारण यातायात में भी असुविधा का सामना करना पड़ता है | बिमारियों का संक्रमण अधिक हो जाती है जिसे लोग बीमार होने लगते हैं, इसलिए वर्षा ऋतु से सावधान रहना चाहिए |

निष्कर्ष :

वर्षा ऋतु सभी को पसंद है क्योंकि इस ऋतु में चारि तरफ हरियाली दिखाई देता है | पेड़-पौधों में हरी-भरी पत्तियाँ आती हैं, फूल खिलना शुरू हो जाता है जिसे पूरा वातावरण हरा-भरा दिखाई देता है |

आकाश में हमें इंद्र धनुष देखने का मौका मिलता है | वर्षा ऋतु का आगमन सभी को पसंद है क्योंकि यह प्रकृति की काया को पलट देता है |

हिंदी वर्षा ऋतु पर निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Updated: November 16, 2019 — 7:46 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *