प्रस्तावना:
हमारा देश यह त्योहारों के लिए जाना जाता हैं | पुरे विश्व में हमारा भारत त्योहारों के लिए सबसे प्रसिद्द हैं | इस देश में बहुत सारे त्यौहार मनाये जाते हैं |
उन सभी त्योहारों में से उगादी यह त्यौहार भारत का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार हैं | यह त्यौहार भारत देश में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं | उगादी त्यौहार हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार हैं |
उगादी त्यौहार कब मनाया जाता हैं –
हर साल यह त्यौहार चित्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता हैं | इस शुक्ल प्रतिपदा का पहला दिन चन्द्रमा की कला दिन माना जाता हैं | यह त्यौहार हमारे देश के साथ – साथ कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना में भी मनाया जाता हैं |
हिन्दू धर्म की विशेषता
उगादी त्यौहार का हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व हैं | हर साल यह त्यौहार हमारे हिन्दू धर्म में नव वर्ष का पहला दिन के रूप में मनाया जाता हैं |
इस त्यौहार को हिन्दू धर्म में ‘गुढी पाडवा’ इस नाम से जाना जाता हैं | जिसका अर्थ होता हैं – विजय पताका |
उगादी त्यौहार का इतिहास
इस त्यौहार के साथ बहुत सारी कहानियां जुडी हैं | जैसे की माना जाता हैं की, इस दिन ब्रह्माजी ने ब्रह्माण्ड की स्थापना की थी | इसलिए इस त्यौहार को हर साल नए वर्षा के रूप में मनाते हैं |
इस दिन रामचंद्र और युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था | उसके साथ – साथ महाराज नरेश विक्रमादित्य ने भारत भूमि की रक्षा शंकों से की थी |
उगादी त्यौहार की तैयारी
इस त्यौहार के अवसर पर विभिन्न प्रकार की तैयारी की जाती हैं | इस दिन सभी लोग खुश नजर आते हैं | इस त्यौहार के पहले दिन घर की साफ – सफाई की जाती हैं |
इस त्यौहार के दिन घर के दरवाजों को आम के पत्तों से सजाया जाता हैं | इस दिन सभी लोगों की छुट्टी रहती हैं | इस दिन घर में अन्य प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं |
इस त्यौहार के अवसर पर गुड, कच्चे आम, मीम के फुल और इमली इत्यादि. का उपयोग से उगादी पच्चडी नामक का विशेष व्यंजन बनाया जाता हैं |
उगादी त्यौहार का महत्व
उगादी इस त्यौहार का हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व हैं | उगादी का दिन हमारे हिन्दू धर्म में एक शुभ मुहूर्त माना जाता हैं | इस दिन कोई भी काम करना शुभ माना जाता हैं |
इस दिन शादी और विवाहों की तिथि भी निकाली जाती हैं | किसी भी काम की शुरुवात करने के लिए उगादी का यह त्यौहार सही माना जाता हैं | चाहे वो घर या व्यापार या शादी के लिए हो |
निष्कर्ष:
इस त्यौहार के अवसर पर नए साल की शुरुवात की जाती हैं | इस दिन ऋतुओं में भी बदलाव होता हैं और इस दिन राते छोटी होने लगती हैं और दिन बड़े हो जाते हैं | उगादी का त्यौहार सबही लोगों के जीवन में नई खुशियाँ भर देता हैं | उगादी यह त्यौहार संघर्ष और बहादुरी का त्यौहार हैं |