प्रस्तावना:
हम सभी के जीवन में पेड़ों का सबसे ज्यादा महत्व हैं | पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं | पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं | पेड़ मनुष्य के साथ – साथ सभी पशु – पक्षियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं |
पेड़ हमारे जीवनदाता होते हैं | अगर इस धरती पर पेड़ न होते तो मनुष्य जीवन भी नहीं होता | पेड़ों के बिना मनुष्य को अपना जीवन जीना बहुत असंभव हैं |
ऑक्सीजन प्रदान
पेड़ मनुष्य को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन देते हैं | वो सभी के लिए ऑक्सीजन प्रदान करके कार्बन डाय ऑक्साइड को अवशोषित करते हैं |
इसके साथ – साथ पेड़ पर्यावरण को बहुत सुंदर बनाते हैं | पेड़ों से मनुष्य को फल – फुल, भोजन और इंधन प्राप्त होता हैं | इन सभी चीजों का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं |
गर्मी के मौसम में सहायक
सभी को गर्मीं के मौसम में पेड़ों की बहुत जरुरत पड़ती हैं | जब हम गर्मी के मौसम में बाहर जाते हैं तो पसीना – पसीना हो जाते हैं |
गर्मी के मौसम में इन्ही पेड़ों के नीचे बैठकर कुछ पल के लिए हमें सुकून मिल सकता हैं | पेड़ सभी को गर्मी के समय में छाया प्रदान करते हैं |
लकड़ी का उपयोग
पेड़ की लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में किया जाता हैं | पेड़ के लकड़ी से दरवाजे, खिडकियां और अन्य प्रकार के खिलौने तैयार किये जाते हैं | पेड़ – पौधों से घर की सामग्री भी तैयार की जाती हैं |
दवाइयां
कई पेड़ – पौधों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता हैं | पेड़ों के फल और पत्तियों से जड़ी – बूटियां तैयार की जाती हैं |
इनसे बहुत सारी दावा तैयार की जाती हैं, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने के लिए सहायता करती हैं |
पशु – पक्षियों का निवास
सभी पक्षी पेड़ों अपना घोंसला बनाकर रहते हैं | पेड़ यह अन्य जीवों का निवास स्थान हैं | पेड़ सभी पशु – पक्षियों का घर हैं |
लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई कर रहा हैं | उसकी वजह से सभी पशु – पक्षियों की प्रजाति नष्ट होती जा रही हैं |
पेड़ों की कटाई
पेड़ों की वजह से मनुष्य को बहुत सारी चीजे प्राप्त होती हैं | उन सभी चीजों का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं | पेड़ों की वजह से उद्योगों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध होता हैं |
इसलिए मनुष्य अपनी सुख – सुविधा पूरी करने के लिए पेड़ों की कटाई करता हैं | जिसकी वजह से पर्यावरण पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं |
निष्कर्ष:
अगर मनुष्य हर दिन पेड़ों की कटाई करता रहेगा तो हमारा जीवन संकट में पड़ेगा | इसलिए मनुष्य को पेड़ों की कटाई करने की जगह पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए |
सरकारने भी पेड़ों के महत्व को समझकर पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई हैं | हर एक मनुष्य को अपने जीवन हर दिन एक पे लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए |