तमिल नाडु पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Tamil Nadu In Hindi

भूमिका :

तमिल नाडु दक्षिण भारत का बहुत ही खूबसूरत राज्य होने के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है | इसकी राजधानी बहुत ही लोकप्रिय शहर चेन्नई है | तमिलनाडु सभ्यता, संस्कृति और पुरातन मान्यताओं का राज्य है जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी सभ्यता के लिए भी विश्व प्रसिद्द है |

तमिल नाडु की स्थापना २६ जनवरी १९५० में हुई थी | तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है | आंध्रप्रदेश प्रान्त इसकी उत्तरी सीमा बनाता है | जबकि कर्नाटक और केरल क्रमशः उत्तर-पश्चिम में स्थित है | दो जल की संरचनाएं इस राज्य के पास हैं |

वह दक्षिण की तरफ हिंद महासागर और पूर्व की तरफ बंगाल की खाड़ी है | यह राज्य कई ऐतिहासिक इमारतों, कई प्रकार के धार्मिक तीर्थ स्थल, पहाड़ी स्टेशन और यूनेस्को की आठ विश्व धरोहरों का घर है |

तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई है यह वहां का सबसे बड़ा शहर भी है | इसे पूर्व मद्रास के नाम से भी जाना जाता है | तमिल नाडु का कुल क्षेत्रफल १,३०,०५८ वर्ग किलोमीटर है |

चेन्नई जिसे पहले मद्रास कहा जाता था, यह भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है | चेन्नई का कुल क्षेत्र १७५ वर्ग किलोमीटर है | तमिल नाडु, भारत का महाराष्ट्र के बाद सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है | यहाँ की ४७% जनसँख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती है |

तमिल नाडु की संस्कृति विश्व की पुरातनतम सभ्यताओं में से एक है | तमिल यहाँ की आधिकारिक भाषा है और हाल ही में इसे जनक भाषा का दर्जा मिला है |

तमिल भाषा इतिहास की प्राचीन है | जिसका परिवर्तित रुप से आज सामान्य बोलचाल में प्रयुक्त है | तमिल नाडु की सांस्कृतिक विशेषता तंजावुर के भित्तिचित्र, भरतनाट्यम्, मंदिर-निर्माण तथा अन्य स्थापत्य कलाएं हैं |

भरतनाट्यम् या सधिर अट्टम मुख्य रुप से दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली है | कर्नाटक संगीत तमिल नाडु की मुख्यधारा संगीत-विधा है | तमिल नाडु में आयोजित किये जाने वाला त्यौहार नवरात्री, चित्तिरै, सरल विझा, कंथुरी, महमागम, त्यागराज और प्रमुख मेले हैं |

तमिल नाडु में स्थित कावेरी नदी द्रोणी को “दक्षिण” भारत का चावल का कटोरा कहा जाता है | चेन्नई का मरीना तट भी विश्व का दूसरा सबसे लंबा समुद्रतट है |

तमिल नाडु राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषिक्षेत्र की प्रमुख भूमिका है | तमिल नाडु का चावल उत्पादन देश में पाँचवा सबसे अधिक है | तमिल नाडु केलों और फूलों का सबसे बड़ा आम, रबड़, मूंगफली, नारियल का दूसरा सबसे बड़ा और कॉफी का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है |

२०११ की जनगणना के अनुसार तमिल नाडु की साक्षरता दर ८०.३% है जो राष्ट्रिय औसत से अधिक है | यहाँ का मुख्य भोजन चावल और चावल के बने व्यंजन है | जैसे डोसा, उथप्पम, इडली अदि लोकप्रिय है जिन्हें केले के पत्ते पर परोसा जाता है |

तमिल नाडु का राजकीय पशु नीलगिरि तातर है | यहाँ की प्रमुख फसलें चावल, ज्वार, रागी, बाजरा, मक्का, दालें, गन्ना, कपास, तिल आदि है |

यदि आपके पास तमिल नाडु पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: March 5, 2020 — 2:10 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *