प्रस्तावना :
स्वंतत्रता दिवस देश के सभी भारतियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है | क्योंकि इस दिन हमारे देश को वर्षों तक गुलामी करने के बाद आज़ादी मिली थी |
इस दिन पूरा भारत देश स्वंतत्र हुआ था | इसलिए भारत में हर साल स्वंतत्रता दिवस बड़े ही ख़ुशी और गौरव के साथ मनाया जाता है | इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं |
स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है
इस दिन भारत देश १५ अगस्त १९४७ में अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ है | यह दिन हमारे लिए शुभ दिन है, इसलिए इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है |
स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रिय त्यौहार है, दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है | इस दिन को भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा गया है | स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत देश अंग्रेजों गुलामी से आज़ाद हुआ था | तब से लेकर आज तक १५ अगस्त को भारत वासी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं |
सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किला पर राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया था |
जब हमारा देश आज़ाद हुआ था उस समय सभी भारत वासी गुलामी की जंजीरों से आज़ाद होकर बहुत ही खुश हुए थे | हर साल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराकर तिरंगे को २१ तोपों से सलामी भी दी जाती है, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत देश का विकास सर्वाधिक हो चूका है |
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस को देश के सभी नागरिक द्वारा बहुत ही खुशियों के साथ मनाया जाता हैं क्योंकि इस दिन हम अग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुए हैं |
स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश के लिए निवेदन करते हैं, और देश को एक साथ मिलकर अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखने की प्रेरणा देते हैं | स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी कार्यालय, स्कूल और ऑफिस में भी तिरंगा फहराया जाता है |
स्वतंत्रता सेनानी
क्योंकि उन्होंने सबको सत्य, अहिंसा का पथ पढ़ाया वही अहिंसा के रूप में उत्पन्न होकर कमजोर लोगों के जीवन में उम्मीद का दीपक जलाए |
भारत देश को आज़ाद करवानें में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे भगत सिंह, पंडित जवाहरलाल नेहरू,नेताजी सभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आज़ाद, मंगल पांडे आदि |
निष्कर्ष :
हमें अपनें देश के राष्ट्रिय ध्वज, राष्ट्रिय गान का सम्मान करना चाहिए | भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न धर्म के लोग संस्कृति और परंपरा के साथ मिल जुलकर रहते हैं |
स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व देश के शहीद वीर जवानों के त्याग बलिदान को न भुलनें का स्मरण कराता है जिन्होनें भारत की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |
हिंदी स्वंतत्रता दिवस निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप अपनी टिप्पणी नीचे छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।