प्रस्तावना:
हर एक मनुष्य को स्वच्छता यह अपने घर तक के लिए जरुरी नहीं होती हैं | स्वच्छता देश और राष्ट्र के लिए भी बहुत जरुरी होती हैं | इसके कारण ना हमारा घर – आँगन ही स्वच्छ रहेगा बल्कि उसके साथ – साथ पूरा देश भी स्वच्छ रहेगा |
‘स्वच्छ भारत अभियान’ यह हमारे देश के प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ के द्वारा चलाया गया अभियान हैं | यह भारत सरकार का एक साफ – सफाई का अभियान हैं |
विभिन्न नाम
स्वच्छ भारत अभियान को अन्य नामों से जाना जाता हैं | जैसे की इसे ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘स्वच्छता अभियान’ भी कहा जाता हैं | यह एक भारत सरकार के द्वारा चलाया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान हैं |
इस अभियान के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण करना, ग्रामीण भागों में स्वच्छता के कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों और सडकों की साफ – सफाई करना इत्यादि |
महात्मा गांधीजी का सपना
हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने स्वतंत्रता से पहले स्वच्छ रहना और उन्होंने स्वच्छता को ईश्वर भक्ति के समान माना हैं | उन्होंने सभी लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता निर्माण की थी |
उनका सपना था कि, देश के सभी लोगों को एक साथ मिलकर देशो को साफ – सुथरा करना | महात्मा गाँधी जिस आश्रम में रहते थे, वहां हर दिन सुबह ४ बजे उठकर खुद साफ – सफाई करते थे |
उन्होंने वर्धा आश्रम में खुद का शौचालय बनाया था | गांधीजी के इस सपने को पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदीजी ने स्वच्छता भारत अभियान की शुरुवात की |
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात
भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने ‘महात्मा गांधीजी’ की जयंती २ अक्टूबर, २०१४ को इस अभियान की शुरुवात की | हमारे भारत देश स्वच्छता मुक्त बनाने को कहा और साफ – सफाई के संदर्भ में यह सबसे बड़ा अभियान हैं |
भारत देश के छवि को बदलने के लिए नरेन्द्र मोदीजी ने हमारे देश को एक मुहीम से जोड़ने के लिए सभी लोगों को एकसाथ करके इस अभियान की शुरुवात की हैं |
स्वच्छ अभियान का मुख्य उद्देश
इस अभियान का मुख्य उद्देश हैं की, खुले जगह पर शौच करने पर प्रतिबंध लगाना | जिसकी वजह से हजारों बच्चों की मौत हो जाती थी |
हर किसी के घर में शौचालय का निर्माण करना |
शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना और सार्वजनिक जागरूकता की शुरू करना |
सभी लोगों में साफ – सफाई के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए |
स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता
सभी लोगों को भौतिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक कल्याण का एहसास होना बहुत जरुरी हैं | हाथ से की जाने वाली साफ – सफाई की व्यवस्था को खत्म करना जरुरी हैं | लोगों का स्वास्थ्य स्वस्थ रहने के लिए परिवर्तन लाना और साफ – सफाई के प्रक्रियों का पालन करना | भारत देश को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाना |
निष्कर्ष:
हमारे भारत देश को हरा – भरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान यह बहुत ही अच्छा कदम हैं | हम सभी लोगों को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाकर एक स्वस्थ देश और समाज का निर्माण करना चाहिए |