प्रस्तावना :
गर्मी की छुट्टीयों का दिन खुशियों का दिन होता है | इस समय के दौरान बच्चे स्कूल के दिनों के सभी कार्यों से मुक्त होकर बहुत ही खुश होते हैं | क्योंकि इन दिनों में गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां कर दी जाती है |
ग्रीष्मकालीन छुट्टियां गर्मी की छुट्टियों के दौरान होती है | ग्रीष्म ऋतू साल का सबसे गर्म मौसम है इसकी लंबी छुट्टी के कारण बच्चे बहुत ही खुश होते हैं | यह बच्चों के लिए बहुत ही रोचक और गर्मी के महीनों में उच्च पर्यावरण तापमान इस अवधि के दौरान सभी स्कूल और कॉलेज बंद जो जाते हैं | बच्चे छुट्टियों के माध्यम से बहुत ही ख़ुशी महसूस करते हैं |
गर्मी का मौसम
अधिकांश क्षात्र अपने परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ आनंद लेने के लिए अपने मूल गाँव, पहाड़ी स्टेशन या किसी शांत जगहों पर जाते है | स्कूल में छात्रों को गर्मी की छुट्टियों के लिए गृह कार्य भी दिया जाता है |
मौसम मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीनों तक रहता है | यह साल का सबसे गर्म मौसम होता है | ग्रीष्म ऋतू के दौरान तापमान अपने उच्च शिखर पर पहुँचता है | इस दौरान, रात छोटी होती हैं और दिन लंबे और गर्म होते हैं |
इस समय में सूर्य की किरणें अत्यधिक गर्म होती है, जो की बहनें वाली हवाओं के साथ गर्म हवा बहती है | यही गर्म हवाएँ चारो तरफ के वातावरण को रुखा और शुष्क बनाती है |
छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी
गर्मियों की छुट्टियां का दिन सबसे आनंदमय होता है | क्योंकि बच्चों को पढाई को कोई बोझ नहीं रहता है | छुट्टियों में बच्चे बहुत ही खुश होकर खेलने जाते हैं, तो कुछ बच्चे लोग अपने नाना-नानी या दादा-दादी के घर जाते हैं |
गर्मी छुट्टियों की अवधि हर साल गर्मी के मौसम में ४५ दिनों के लिए मिलती है | गर्मी की छुट्टी बच्चों के लिए बहुत ही आनंदमय होती है | छात्रों को अंतिम परीक्षा के बाद एक लंबा छुट्टी मिल जाता है |
छुट्टियों का उद्देश्य
वार्षिक परीक्षाओं के ख़त्म होने के बाद छात्र थके हुए महसूस करते हैं और पढाई में रूचि नहीं लेते हैं | इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य एवं व्यवहार्यता को सुधारने के लिए उन्हें आराम की आवश्यकता होती है |
घूमने के लिए
अत्यधिक गर्मी हमारे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकती है | इसलिए गर्मी की छुट्टियां छात्रों के लिए गर्मी से राहत देने का अच्छा विकल्प है | गर्मी की छुट्टियों के दौरान, छात्रों को नए स्थानों पर जानें के उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने, स्कूल के प्रोजेक्ट काम के लिए समय प्राप्त करने का भी अवसर मिलता है |
निष्कर्ष:
ग्रीष्मकालीन छुट्टियां छात्र के जीवन के लिए नई चीजों को सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है | सभी अपने घर से घुमनें जाते हैं | कुछ लोग बचपन के दोस्तों से मिलने जाते हैं, पहाड़ी स्टेशन पर जाते हैं |