प्रस्तावना:
हर किसी के जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता हैं | जिस प्रकार से हर किसी के जीवन में शिक्षा का महत्व होता हैं उसी प्रकार से हर एक व्यक्ति के जीवन में खेल जरुरी होते हैं |
हर किसी व्यक्ति का अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरुरी होता हैं | खेल यह एक शारीरिक क्रिया हैं, जिसे खेलने से शारीरिक विकास होता हैं | खेलकूद में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता हैं | खेल को खेलने से शरीर को स्फूर्ति मिलती हैं |
खेलों का महत्व
खेल यह मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग हैं | हर एक व्यक्ति को अन्य कार्यों के साथ – साथ खेल को खेलने के लिए कुछ समय निकालना चाहिए | एक कहावत हैं – स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर में ही होता हैं |
अगर व्यक्ति खेलकूद में सहभाग लेंगे तो हर दिन अपने सभी कार्य सक्रीय रूप से कर पाएंगे | खेल यह मनुष्य को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं | खेल मनुष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं |
खेल खेलने से हमारे मन का तनाव दूर हो जाता हैं | इससे मन को शांति मिलती हैं | अन्य प्रकार के खेल खेलने से शरीर में रक्त संचारण सही से होता हैं |
मनोरंजन का साधन
अन्य प्रकार के खेल यह हमारे मनोरंजन का साधन होते हैं | सभी खेलों को खेलने से लोगों को ख़ुशी मिलती हैं |
यह हमारे सबसे अच्छे मनोरंजन का साधन हैं | खेल को खेलने से मनुष्य के शरीर को स्फूर्ति और उर्जा प्राप्त होती हैं |
खेल के प्रकार
खेल के अनेक प्रकार होते हैं | हर एक खेल को खेलने का तरीका और नियम अलग होता हैं | हमारे देश में कुछ प्रमुख खेल हैं | जैसे की क्रिकेट, हॉकी (राष्ट्रीय खेल), फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, टेनिस, दौड़, रस्सी कूद, ऊँची और लम्बी कूद, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी इत्यादि |
खेल खेलने से हमें बहुत सारे फायदे होते हैं | खेल तन, मन और सुख – दुःख के बीच में संतुलन बनाने के द्वारा फायदा – नुकसान को ज्ञात करने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता हैं |
खेल और स्वास्थ्य
खेलों को खेलने से हम अनुशासन में रहना सीख जाते हैं | खेलों के कारण हमारा मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास होता हैं |
इसलिए सभी लोगों को अपने बच्चों को भी हमेशा खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए | आज के समय में स्पोर्ट्स खेल बहुत हिन् रुचिकर हो गए हैं |
निष्कर्ष:
खेल को नियमित रूप से खेलने से हर एक व्यक्ति के अन्य बिमारियों को दूर करता हैं | खेल यह संवाद कौशल को सुधारने के लिए सहायता करते हैं |
खेल यह किसी भी देश के युवाओं का प्रतीक माना गया हैं | खेल को खेलने से जीवन खुशियों से भरा होता हैं |