प्रस्तावना :
भारत को ऋतुओं का देश कहा जाता है | हिन्दू पंचांग के अनुसार भारत में १२ महीनों का समय होता है | १२ महीनों का समय ६ ऋतुओं में विभाजित है | वसंत ऋतू, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतू, शरद ऋतू, हेमंत ऋतू, शिशिर ऋतू भारत की ६ ऋतुएं है | प्रत्येक ऋतू दो महीनें पर आती है | सभी ऋतुएं अपने-अपने क्रम से आती हैं और प्रकृति में अपने प्रभाव और महत्व को दर्शाकर चली जाती हैं |
वसंत ऋतू
वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है | वसंत ऋतू समय का सबसे अच्छा मौसम होता है | यह जलवायु का मौसम होता है क्योंकि इसमें नहीं तो ज्यादा गर्म होता ही और नहीं तो ज्यादा ठंडा और नहीं मौसम में किसी प्रकार की नमी होती है |
वसंत ऋतू के दौरान प्रकृति ने पने भरपूर उपहार प्रदान किये हैं | इस ऋतू में पेड़-पौधों में पुष्प, तालाबों में कमल, स्त्रियों में कामदेव का वास और हवा में सुगंध भर जाती है |
ग्रीष्म ऋतू
ग्रीष्म ऋतू वैशाख के शुक्ल पक्ष के मध्य से शुरू होती है और ज्येष्ठ आषाढ़ के महीनें तक रहती है | ग्रीष्म ऋतू में सूर्य का ताप अपने चरम बिंदु पर होता है | जिसके कारण भयंकर गर्मी, लू और तपती धूप से पृथ्वी तवे की तरह तपने लगती है |
भारत देश एक उष्णकटिबंधीय देश होने के कारण इस मौसम का चरम कभी-कभी असहनीय होता है | अधिक ताप के कारण पेड़-पौधों की हरियाली नष्ट हो जाती है | ग्रीष्म ऋतू का यह मौसम विभिन्न प्रकार के फलों में समृद्ध है |
वर्षा ऋतू
ग्रीष्म की भयंकर ताप के बाद वर्षा ऋतू का आगमन होता है | वर्षा ऋतू पेड़-पौधे और मनुष्य सभी के लिए नया जीवन लेकर आती है | वर्षा ऋतू के आगमन में मोर के पीरों में नृत्य बांध जाता है | वर्षा ऋतू के मौसम में चारो ओर हरियाली छा जाती है |
प्रकृति का सबसे सुंदर स्वरुप देखने के लिए मिलता है | छम-छम करती हुई बारिश की बुँदे हर किसी के मन को मोह लेती है | बच्चे बारिश कके पानी में नाचते हुए नजर आते हैं | नदियां कल-कल की आवाज करती हुई बहने लगती हैं | वर्षा ऋतू का मौसम हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण ऋतू है | क्योंकि जल ही हमारा जीवन है |
शरद ऋतू
शरद ऋतू का मौसम हम दसभी के लिए बहुत सुखदायक होता है | शरद ऋतू को पतझड़ के नाम से भी जाना जाता है | इस मौसम में आसमान स्पष्ट और नीला दिखाई देता है |
हेमंत ऋतू
हेमंत ऋतू का मौसम सबसे सुहाना होता है | इस ऋतू का आगमन होते ही पेड़ों के पुराने पत्ते झड़ने लगते हैं और उसमें नए पत्ते आते हैं | नवीनता का नया सन्देश देने वाली यह ऋतू प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होती है | हेमंत ऋतू में पाचन शक्ति अच्छी होती है और लोग स्वस्थ रहते हैं |
शिशिर ऋतु :
शिशिर ऋतु को शीत ऋतू के नाम से भी जाना जाता है | इस ऋतू में दिन छोटा होता है और रात लंबा | शिशिर ऋतु में लोग गर्म कपडे पहनते हैं | क्योंकि ठंड से सभी कांपने लगते हैं |
यदि आपके पास भारत की ऋतुओं पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।