प्रस्तावना:
हम सभी जिस ग्रह पर रहते हैं, वो ग्रह सबसे सुन्दर हैं | इस ग्रह पर मनुष्य के जीवन का अस्तित्व हैं, क्यों की हर सजीव सृष्टि क अपना जीवन जीने के लिए हर एक चीज उपलब्ध हैं |
यह पृथ्वी हमारी धरोहर हैं, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य हैं | यह धरती हमारी माता के समान हैं, जिसकी हमें रक्षा करनी चाहिए ताकि हमारी भविष्य की पीढियां सुरक्षित रह सके |
पर्यावरण का अर्थ
पर्यावरण यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हैं परि + आवरण | अर्थात जिसका अर्थ होता हैं हमारे आसपास का वातावरण हैं | पर्यावरण यह हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं |
इस पर्यावरण ने हमें सूर्य, चाँद, हवा, जल, नदियाँ, पहाड़, हरे – भरे जंगल और धरती के निचे छिपी हुई खनिज सम्पदा धरोहर के रूप में हमारी सहायता करती हैं |
प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग
इस पर्यावरण से मनुष्य को बहुत सारी चीजे प्राप्त होती हैं | उन सभी चीजों का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं | मनुष्य अपने स्वार्थ और सुख – सुविधाओं के पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग कर रहा हैं |
मनुष्य अपनी मेहनत से धन कम सकता हैं लेकिन प्रकृति की धरोहर को बहुत प्रेस करने के बाद भी बढा नहीं सकता हैं | वह दिन दूर नहीं हैं जब मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों को खोने के बाद पछताएगा |
पेड़ों की कटाई
आज बढती हुई लोकसंख्या की वजह से उनकी समस्या का हाल निकालने के लिए हरे – भरे जंगलों और वनों को काट रहा हैं |
वो जंगलों को काटकर बड़ी – बड़ी इमारते बना रहा हैं | पेड़ों की कटाई होने के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ रहा हैं | जिसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या निर्माण हो जाती हैं | मनुष्य खनिज सम्पदा का अंधाधुंध उपयोग कर रहा हैं |
जीव – जंतुओं का संहार किया जा रहा हैं | जिसकी वजह से अन्य पशु – पक्षियों की प्रजाति विलुप्त होती जा रही हैं |
प्रदूषणों का दुष्परिणाम
पेड़ों की कटाई होने के कारण अन्य प्रकार की प्रदुषण समस्या निर्माण होने लगी | प्रदुषण का दुष्परिणाम पर्यावरण पर होता हैं |
जिसकी वजह से मनुष्य को न शुद्ध जल, हवा, न भोजन मिलता हैं | वातावरण दूषित होने की वजह से मनुष्य को साँस लेने के लिए मुश्किल हो जाता हैं |
निष्कर्ष:
आज के समय में सबसे ज्यादा उद्योगीकरण की वजह से पृथ्वी को सबसे ज्यादा हानी पहुंची हैं | हम सभी को प्रकृति के साथ छेड़ छाड़ नहीं करनी चाहिए बल्कि उसकी रक्षा करनी चाहिए |
लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर प्रकृति की सुन्दरता को बढ़ाना चाहिए | जब हम पृथ्वी की रक्षा करेंगे तो जीवन संभव होगा |