समय के महत्व पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Samay Ka Mahatva in Hindi

दोस्तों हम सभी जानते हैं की समय बहुत ही मूल्यवान होता है | एक बार का बिता हुआ समय दुबारा लौट कर नहीं आता है | तो इसलिए दोस्तों हमें अपने कीमती समय को व्यर्थ नहीं जानें देना चाहिए |

प्रस्तावना :

समय के सदुपयोग में ही जीवन  का विकास संभव है | जिस व्यक्ति ने भी समय के महत्व को पहचाना और उसका सदुपयोग किया है | वह व्यक्ति उन्नति की सीढ़ियों पर चढ़ताचला गया है | कबीर दास ने समय का महत्व बतातेहुए कहा था कि ‘काल करे सो आज आज करे सो अब’ यानी की जो कार्य कल करना है उसे आज करो और जो आज करना है उसे अभी करो | क्यों कि कुछ ही समय में जीवन ख़त्म हो जाएगा बाद में कुछ नहीं कर पाओगे |

समय का महत्व 

समय का महत्व सब से अधिक है, समय बहुत ही शक्तिशाली है | बिता हुआ समय दुबारा लौट कर वापस नहीं आता है | क्यों कि समय हमेशा आगे की तरफ चलता है |

समय के महत्व को समझ ते हुए अपने दैनिक जीवन में समय पर स्कूल कार्य करना ,समय पर गृह कार्य, सोने, समय पर जागना समय पर व्यायाम, समय पर भोजन करना आदि जैसे कार्य अपने समय योजना के अनुसार होना चाहिए |

पृथ्वी पर समय सब से किमती

समय बिना किसी अवरोध के निरंतर चलता रहता है | पृथ्वी पर समय सब से किमती चीज है, इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जासकती है | संसार में सब कुछ समय पर ही निर्भर करता है | यदि किसी के पास समय समय नहीं है, तो उस के पास कुछ भी नहीं है| समय को नष्ट करना पृथ्वी पर सब से बुरी चीज मानी जाती है | क्योंकि, व्यर्थ किया हुआ समय समय हमें और हमारे भविष्य को ख़राब कर देती है |

मानव जीवन नदी की धारा के सामान होता है | जिस का उद्देश्य जीवन में लगातार आगे बढ़ना होता है | क्योंकि समय के अनुसार चलने वालों का जीवन सुख और आनंद से भरा होता है | बीता हुआ समय कभी वापस लौट कर नहीं आता है |

समय किसी पर निर्भर नहीं होता

भगवान्ने मनुष्य को एक निश्चित उद्देश्य और एक निश्चित समय के साथ पृथ्वी पर भेजा है | जिसे मानव जीवन में समय का महत्व सबसे अधिक होता है | समय किसी पर निर्भर नहीं होता है, समय अपनी गति से चलता है |

जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझ पाता है, वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता |समय बहुत ही कीमती है, यह हर किसी के लिए अमूल्य है | इसलिए हमें अपने कीमती समय को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए |

निष्कर्ष :

हमें सही ढंग से समय का उपयोग करना चाहिए, समय के महत्व को हर किसी को बचपन से होना चाहिए जिसे लोई भी समय के महत्व को समझ कर अपना जीवन सफल बना सकता है |

हमें समय के अनुसार समय निष्ठ रहना चाहिए अपने किसी भी कार्य को समय के साथ करना चाहिए | समय सभी के लिए निःशुल्क होता है इसे कोई भी खरीद नहीं सकता |

समय के महत्व के निबंध के बारे में किसी अन्य प्रश्न के लिए, आप नीचे अपनी टिप्पणी छोड़ कर हमसे पूछ सकते हैं।

Updated: नवम्बर 16, 2019 — 5:22 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *