पंडित जवाहरलाल नेहरू पर हिंदी निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Pt Jawaharlal Nehru In Hindi

प्रस्तावना :

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नेहरू चाचा के नाम से भी जाना जाता है | नेहरू चाचा भारतीय राजनीती का एक चमकता सितारा थे, जिन्होनें अपनी कुशल राजनीति से भारत की नींव मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया | उनका जन्म १४ नवंबर १८८९ में उत्तर प्रदेश में हुआ था | इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू जो एक जाने-माने वकील थे | पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई थी |

अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषा की शिक्षा उन्हें घर पर  प्राप्त हुई | हैरो और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड चले गए | सन १९१६ में उनका विवाह कमला कौल हुआ | वकालत की  पढाई पूरी होने के बाद वे १९१२ में भारत लौट आये | पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को अपने पिता की तरह वकील बनना था, लेकिन वक्त ने करवट बदली और महात्मा गाँधी के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए | स्वतंत्रता के दौरान कई बार उन्हें जेल भेजा गया |

भारत की आजादी प्राप्त होते ही सफलतापूर्वक भारत के पहले प्रधानमंत्री बनें, और दिल्ली के लाल किला पर सबसे पहले तिरंगा उन्होंवन ही फहराया था | पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था | इसलिए उनके जन्मदिन १४ नवंबर को पुरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है |

बाल सुरक्षा अभियान भारत के बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए उनकी जयंती के दिन ही भारत सरकार द्वारा चलाया गया है, जो की बच्चों के प्रति उनके प्यार और स्नेह को दर्शाता है | पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भारत में विशेष रूप से बच्चों द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है |

पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिभावान वक्ता, सौम्य, सहृदयी चिंतक और दार्शनिक लेखक थे | बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी पंडित जवाहरलाल  नेहरू ने महान कृतियों की रचना किये उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘भारत एक खोज (डिस्कवरी ऑफ इंडिया) जो क्लासिक लिटरेचरकी श्रेणी में आते हैं |

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी महात्मा गाँधी जी को अपना आदर्श मानते थे | भारत को आजाद करवानें के लिए गाँधी जी के शांतिप्रिय आंदोलन में अपना गहरा प्रभाव छोड़ा था | जिसके कारण स्वंय को पूरी तरह से देश के लिए समर्पित कर दिए | जिससे देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्हें भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बननें का गौरव हांसिल हुआ |

पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के महानायक, एक प्रभावशाली वक्ता और आधुनिक भारत के निर्माता होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी थे | जिन्होनें अपनी दूरगामी सोंच और महान विचारों के माध्यम से ऐसी कई रचनाएं हैं जिनका लोगों पर गहरा असर पड़ा था |

Updated: January 30, 2020 — 9:18 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *