प्रस्तावना:
आज के समय में गरीबी यह सबसे बड़ी समस्या बन चुकी हैं | बहुत सारे लोगों को गरीबी का जीवन जीना पड़ रहा हैं | हमारे भारत देश में गरीबी यह व्यापक रूप की स्थिति हैं | देश के आज़ादी के बाद गरीबी यह सबसे चिंतादायक विषय बन गया हैं |
आज के आधुनिक युग में गरीबी का खतरा लगातार बढ़ रहा हैं | आज के समय में गरीब लोग गरीब होते जा रहे है और अमीर लोग अधिक अमीर होते जा रहे हैं |
गरीबी का अर्थ –
गरीबी का अर्थ होता हैं – जो लोग अपने जीवन में जरूरतों को पूरा करने के लिए असमर्थ होते हैं | जैसे की मकान, रोटी, कपडा इत्यादि नहीं उपलब्ध कर सकते हैं |
गरीबी के मुख्य कारण
देश में सबसे ज्यादा गरीबी बढ़ने का मुख्य कारण हैं – लोकसंख्या वाढ | हर दिन बढ़ते लोकसंख्या की वजह से रोजगार में कमी आ गयी हैं | लोगों को रोजगार प्राप्त करने के लिए रोजगार के साधन बहुत कम मिल रहे हैं |
जिसकी वजह से कई लोग दो वक्त की रोटी कमाने में असमर्थ हैं | पृथ्वी के संसाधन कम हो रहे हैं और हर दिन महंगाई बढती जा रही हैं |
शिक्षित लोग
हमारे भारत देश में ज्यादातर लोग शिक्षित होने के कारण गरीबी को ज्यादा बढ़ावा मिलता हैं | अशिक्षित लोगों को अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती हैं | जिसकी वजह से वो बेरोजगार हो जाते हैं |
भ्रष्टाचार
गरीबी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हैं – भ्रष्टाचार | गरीब लोगों के लिए सरकार के द्वारा अन्य प्रकार की मुहीम चलाई जाती हैं |
चाहे गरीब लोगों के लिए हो या उनकी शिक्षा के संबंधित हो | लेकिन इन योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले पैसे गरीब लोगों तक पहुँचने से पहले ही कई लोग उसे चोरी करते हैं |
गरीबी के कारण उत्पन्न होने वाली समस्या
कई लोग गरीबी की वजह से अन्य प्रकार के अपराध करते हैं | क्यों की लोग अपनी भूख मिटाने के लिए गलत मार्ग का अवलंब करते हैं | गरीबी के कारण कई लोग चोरी करते हैं | बहुत से लोग अपना पेट भरने के लिए आतंकवादी बन जाते हैं |
गरीबी के कारण मुख्य रूप से उत्पन्न होने वाली सबसे बड़ी समस्या हैं – बाल मजदूरी | गरीब लोगों को घर चलाने के लिए हर एक सदस्य कार्य करना पड़ता हैं | इसलिए कई लोग अपने बच्चों को रोजगार प्राप्त करने के लिए भेजते हैं |
गरीबी दूर करने के उपाय
गरीबी की समस्या को दूर करने के लिए सभी लोगों को शिक्षा प्रदान करनी चाहिए | जब हर एक व्यक्ति शिक्षा ग्रहण करेगा तो अन्य समस्या दूर हो जाएगी |
सरकार को सबसे ज्यादा उद्योगीकरण को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके | गरीबी को दूर करने के लिए भ्रष्टाचार को ख़तम करना चाहिए |
निष्कर्ष:
गरीबी यह एक बहुत बड़ी समस्या हैं | गरीबी मनुष्य के जीवन में निराशा, दर्द और दुःख लाती हैं | यह केवल गरीब लोगों की समस्या नहीं हैं बल्कि राष्ट्रीय समस्या हैं | गरीबी को दूर करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए |