Tulsi Plant

वृक्षारोपण पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Planting Trees in Hindi

Photo of author

By hindiscreen

भूमिका :

वर्तमान समय की विश्व पूरी तरह से समस्याओं से घिरी हुई है | जबकि इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है प्राणी, संसार और वनस्पति जगत के बिच बिगड़ता हुआ संतुलन | विश्व की दिन-प्रतिदिन बढती हुई आबादी ने इस संतुलन को बिगाड़ा है |

जिसके कारण हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उत्पन्न कर दिया है | निरंतर वनों की कटाई होने के कारण मानव-सभ्यता को खतरा उत्पन्न हो गया है, और मौसम में भी अधिक परिवर्तन हो गया है |

वन और पानी अक्षय-स्त्रोत होते हैं

वन महोत्सवनिरंतर वनों की कटाई होने के कारण पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों में कई वर्ष तक सूखा पड़ रहा है या फिर भयंकर बढ़ आ  जाती है | वन और पानी अक्षय-स्त्रोत होते हैं, इसलिए जब यह नहीं रहते हैं तो निरंतर बहनें वाली नदियाँ भी सुख जाती है|

बांधों में पानी का स्तर कम हो जाता है, इससे अनाज कम उत्पन्न होता है |  साथ ही बिजली का उत्पादन रुक जाता है तथा नहरों में भी पानी कम हो जाता है, जिससे उद्योगों के लिए संकर उत्पन्न होता है|

वृक्षों की पूजा की जाती है

वृक्षों की पूजाहमारे भारत देश में जिस प्रकार देवी-देवताओं की पूजा होती है, उसी प्रकार पुराने समाय में वृक्षों की पूजा होती थी | तुलसी की पूजा से कोई भी अपरिचित नहीं है | हमारे यहां भारतीय संस्कृति में वृक्ष को भगवान का दर्जा दिया गया है, क्योंकि इनपर भगवान का वास होता है|

तुलसी, पीपल, बरगद, आम, नीम, बेल, केला आदि जैसे वृक्षों की पूजा की जाती है| पीपल और वट वृक्ष की पूजा हमारे यहाँ विशेष महत्व रखती है, कहा जाता है की इसमें ब्रह्मा निवास करते हैं|

वृक्षारोपण के लाभ

Tree Plantation प्रकृति ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा उपहार है जो बहुत ही अच्छे से मानव का पालन पोषण करती है| प्रकृति में मौजूद पेड़-पौधे हमारे लिए सबसे अधिक उपयोगी है | वृक्ष हमें धुप में छाँव, खानें के लिए फल और भोजन प्रदान करते हैं | वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यधिक उपयोगी होते हैं जो श्वास लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,और वातावरण से कार्बन डाईऑक्साइड को ग्रहण करते है|

वृक्षारोपण का महत्व

plant medicine वृक्षारोपण का मतलब है वृक्षों की अधिक से अधिक रोपण करना है | वृक्ष हमारे पर्यावरण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और साथ ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र भी है | पृथ्वी पर वृक्षों के बिना जीवन जीना असंभव है, जो हमारी सभी आवश्यकताओं को पूरी पूर्ण करते हैं |

वृक्ष से हमें धुप में छाँव,लकड़ी, कपडा, शुद्ध वायु, फल, औषधि, फूल, भोजन जैसे चीजों को उपलब्ध कराती है |  वृक्षारोपण के लिए हमें हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा | अधिक वर्षा के कारण वृक्ष की जड़ें मिट्टी को बांध कर रखती हैं जिससे भूमि का कटाव नहीं होता है |

निष्कर्ष :

वृक्ष ना सिर्फ धरती को उपजाऊ बनाते हैं बल्कि हमारे जीवन में भी चैतन्यता उत्पन्न करते हैं | हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करना है तो, अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका पालन-पोषण और रक्षण करना है |

Leave a Comment