मेरी माँ पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay On My Mother In Hindi For Class 5

प्रस्तावना:

हर किसी के जीवन में माँ का सबसे ज्यादा महत्व होता हैं | यह हमारे जीवन की एक अनमोल इंसान होती हैं | इस धरती पर माँ भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना हैं | क्यों की उससे जितना त्याग और प्यार कोई कर नहीं सकता हैं |

इसे विश्व की जननी कहा जाता हैं | माँ यह हमारी जन्मदात्री होती हैं और हमारे जीवन का सबसे पहला गुरु होता हैं | माँ हमेशा अपने बच्चों को अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं |

मेरी माँ

मेरी माँ दिखने में बहुत सुंदर हैं और उनका रंग सांवला हैं | उसकी उम्र ३५ साल हैं | मेरे जीवन में मेरी माँ यह सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं | मेरी माँ मेरे लिए बहुत सब कुछ करती हैं | वो बहुत ही प्यारी हैं | मेरी माँ एक गृहिणी हैं |

घर में रहकर वो दिनभर सारा काम संभाल लेती हैं और सभी लोगों का अच्छे से ख्याल रखती हैं | वो मुझे अन्य प्रकार के पकवान बनाकर खिलाती हैं | उसके साथ – साथ मेरे लिए अच्छे – अच्छे खिलौने भी लेकर आती हैं | वो हमेशा व्यस्त रहती हैं |

कहानियां

कभी – कभी मेरी माँ हमारे साथ खेलती हैं | रात के समय हमें रामायण, महाभारत और धार्मिक ग्रंथों और महापुरुषों की कहानियां सुनाती हैं | मेरी माँ की सोचने और समझने की शक्ति बहुत अच्छी हैं |

संगीत में रूचि

मेरी माँ को संगीत सुनना बहुत पसंद हैं | वो संगीत के विषय में बहुत अच्छी जानकारी रखती हैं | वह हर दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान की पूजा करती हैं और उसे भजन गाना बहुत पसंद हैं | मेरी माँ हर दिन तुलसी मैया को जल चढाती हैं |

देवी के समान

मेरी माँ ममता की देवी समान हैं | हर एक माँ को भगवान का दूसरा रूप माना गया हैं | ऐसा कहा जाता हैं की, भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकते हैं इसलिए उसने माँ को बनाया हैं | मेरी माँ यह एक मेहनती महिला हैं | उसने मुझे जीवन जीने का सही रास्ता दिखाया हैं |

अन्य कार्य में सहायता

मेरी माँ मुझे हर दिन स्कूल छोड़ने के लिए जाती हैं और हर एक कार्य में मेरी सहायता करती हैं | वो मेरी एक अच्छी दोस्त भी हैं | जब में कोई गलती करता हूँ तो मुझे डांटती नहीं हैं बल्कि मुझे प्यार से समझाती हैं |

निष्कर्ष:

मेरी माँ घर पर आने वाले सभी अतिथियों का और मेरे दोस्तों का बहुत अच्छे से स्वागत करती हैं | वो कभी भी किसी को बोझ नहीं समझती हैं |

मेरी माँ घर को सुख पूर्वक चलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं | मैं भगवान को धन्यवाद देता हूँ की मुझे इतनी अच्छी माँ दी हैं |

Updated: जून 18, 2019 — 10:44 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *