मेरा गाँव पर हिंदी निबंध – पढ़े यहाँ Essay On Mera Gaon in Hindi

प्रस्तावना :

हमारा भारत कृषि प्रधान देश है, यहाँ की लगभग ७० प्रतिशत हिस्सा गाँव में ही निवास करता है | इसलिए भारत को गाँवों का देश कहा जाता है | गाँव को ही देश कहा जाता है, भारत के विकास में गाँव बहुत बड़ी भूमिका निभाता है | शहरों की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से दूर गाँव में जीवन बहुत ही सरल और सीधा-साधा है |

भारत में ज्यादातर गाँव में किसान लोग ही निवास करते हैं | क्योंकि आज भी भारत में गाँव में आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है | इसलिए भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है |

गाँव के लोग आधुनिक सुविधाओं से दूर बहुत ही साधारण जीवन यापन करते हैं | गाँव में रहने वाले लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं, साथ ही अपनी आजीविका चलाने के लिए मुर्गी पालन, पशु पालन, मछली पालन आदि करते हैं |

 मेरा गांव 

गाँव भारत के विकास में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है | क्योंकि गाँव में ही किसी भी प्रकार के फसलों का उत्पादन होता है और वहीँ से शहरों में भी निर्यात किया जाता है | यदि भारत में गाँव नहीं होंगे तो खाने के लिए अनाज उत्पादन नहीं होगा |

हमारे देश की आत्मा गाँव ही है, गाँव देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है | भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में कुटीर उद्योग, पशुपालन, वन, मौसमी फल, सब्जियां इन सब के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती है | गाँव में रहने वाले लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती होता है |

भारत की सच्ची तस्वीरें गाँव में ही देखी जा सकती है | गाँव प्रकृति के झूले हैं यहाँ हरे-भरे  खेत, झूमती सरसों, बरसता सावन, खुली हवा, सुगंधित हवा के झोंके, धान से भरे हुए खेत खलिहान, कूकती हुई कोयल की आवाज, प्रदुषण से मुक्त वातावरण, नाचते मोर, कल-कल करके बहती हुई गंगा नदी आदि गाँव का मनोरम दृश्य है |

हरियाली

पर्वतमाला और विविध वनस्पतियां, चारो तरफ खेतों की हरियाली जो प्राकृतिक सौंदर्य में चार चाँद लगा देती है | इसे देख कर हर किसी को गाँव में जाकर रहने का मन करता है |

गाँव का सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन बहुत ही मनोहरी है | गाँव में रहने वाले सरल स्वाभाव और दृदय के भोले होते हैं | गाँव में रहने वाले गाँव वासी भाईचारे के अटूट बंधन में बंधे होते हैं |

इसलिए वे एक दूसरे के दुःख-सुख में हाथ बंटाते हैं | गाँव में रहने वाले लोग साधारण भोजन करते हैं | उनके भोजन में दूध, दही और ताजी सब्जियां और फल होते हैं | गाँव में रहने वाले लोग गरीबी रेखा के निचे अपना जीवन यापन करते हैं |

गाँव में रहने वाले लोग ज्यादातर अनपढ़ होते हैं | लेकिन जैसे हमारा भारत देश विकास कर रहा है | गाँव में भी विद्यालयों की सुवधाएँ प्रदान की गई है जिसे गरीब लोग भी पढ़ सकें | सरकारी विद्यालय में खाने के लिए पौष्टिक भोजन, यूनिफार्म, पुस्तक की सुविधाएं भी उपलब्ध है |

यदि आपके पास मेरा गाँव पर हिंदी निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Updated: मार्च 5, 2020 — 11:02 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *