“मेक  इन  इंडिया” पर निबंध – पढ़े यहाँ Essay on Make in India in Hindi

भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने के लिए मेक इन इंडिया का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चलाया गया अभियान है | यह भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है |

प्रस्तावना :

भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और भारत अधिक जनसँख्या वाला देश है | विश्व में जनसँख्या के विषय में भारत दूसरे स्थान पर है | भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं | भारत के आर्थिकी क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने के लिए मेक इन इंडिया भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई पहल है |

इस अभियान को सफल बनाने के लिए रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बहुत से देशों में IT कंपनियों के CEO से मुलाकात किये और उन्हें भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किये थे | मेक इन इंडिया के इस योजना का साथ बहुत से विदेशी कंपनियाँ दे रही थी और साथ ही उन कंपनियों ने भारत में कई स्थानों पर अपने कारखानों को खोलकर भारत में निवेश किया है |

“मेक  इन  इंडिया” का आरंभ” 

‘मेक इन इंडिया’ अभियान की शुरुआतभारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में २५ सितंबर २०१४ में  किया गया था | भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के साथ ही एक प्रभावशाली लक्ष्य की तरफ भारत को मुख्य भूमिका निभानें  के लिए इस अभियान को चलाया गया है |

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के युवाओं के लिए रोजगार देने का एक अच्छा रोजगार का निर्माण किया है, जिसे भारत में गरीबी की स्तर को काम होगा  और दूसरे सामाज का भी मदद करेगा | इस  अभियान  से सरकार  ने देश  को विकसित बनानें के लिए पूरी कोशिश कर रही है |

“मेक इन इंडिया का अभियान” 

इस अभियान का मतलब है,भारत में नयी प्रौद्योगिकी का विकास करने और भारत में ही बनाए जानें वाले उत्पादों को बढ़ावा है | मेक इन इंडिया के इस योजना के तहत भारतीय कंपनियों के उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है | मेक  इन  इंडिया का अभियान भारत के सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए सबसे अच्छा पहल है | भारत में बने वस्तु  की कीमत  कम होगी और बाहर निर्यात होने से देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा,देश में रोजगार बढ़ेगा जिसे देश की  गरीबी कम होगी |

“मेक  इन इंडिया” का नारा :

  1. नई सुबह की भोर, नव निर्माण की ओर |
  2. देश-देश में शोर, है, भारत निर्माण की ओर है |
  3. भारत निर्माण की ओर, नए युग का दौर |
  4. दिल से निकले एक ही दरकार, मेक इन इण्डिया का सपना हो साकार |
  5. वही देश है समृद्ध शाली, जहाँ का युवा हो प्रभावशाली |
  6. कण-कण कर मूरत बनायेंगे, देश को विकसित करके दिखलायेंगे |
  7. इतिहास हमारा सदियों पुराना, वेदों में निहित ज्ञान है, जिस देश की महिमा अलक निरंजन, उसे दिलाना पुनः सम्मान है |
Updated: November 16, 2019 — 5:02 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *