प्रस्तावना:
प्रदूषण यह एक बहुत बड़ी समस्या हैं | प्रदूषण के विभिन्न प्रकार हैं | उन सभी प्रकारों में से भूमि प्रदूषण यह एक हैं | भूमि यह एक ‘प्राकृतिक संसाधन’ हैं |
इसकी आवश्यकता सभी जीवित और अजीवित जीवों को हैं | बहुत सारे पेड़ों – पौधों, वनस्पति, अनाज इन सभी की जननी भूमि होती हैं | हर एक व्यक्ति अपने देश की मिट्टी को अपनी माँ समान मानता हैं |
वह उसके लिए बहुत अनमोल होती हैं | निर्मल मिट्टी सभी सजीव सृष्टि और पेड़ – पौधों के विकास के लिए बहुत जरुरी होती हैं |
भूमि प्रदूषण
हमारी भूमि में किसी भी प्रकार के रासायनिक और जैविक बदलाव के कारण मनुष्य, वनस्पति और पशुओं को हानी पहुँचती हैं, उसे ‘भूमि प्रदूषण’ कहते हैं |
भूमि प्रदूषण के कारण
इस धरती पर दूषित पदार्थों की संख्या बढती ही जा रही हैं | भूमि पर खनिज तेलों का गिरना, कूड़ा – करकट, अत्याधिक सिंचाई और अमलीय वर्षा इन के कारण भूमि प्रदूषण होता हैं |
कूड़ा – कचरा
कई लोग घरों में से फेके जाने वाले टूटे कांच, प्लास्टिक, फर्नीचर और पॉलिथीन की वजह से भूमि प्रदूषण होता हैं |
रासायनिक पदार्थ
अन्य उद्योगों से निकलने वाले रसायनों से भूमि प्रदूषित हो जाती हैं | इस धरती पर भारी धातु जमा हो जाते हैं और भूमि को प्रदूषित करते हैं |
खनिज तेल
भूमि के अंदर से खनिज तेल निकालने के लिए खुदाई की जाती हैं | खुदाई करते समय कई बार तेल जमीन पर गिर जाता हैं और मिट्टी प्रदूषित हो जाती हैं |
फसलों के लिए उपयोग होने वाले कीटक नाशक दवाइयों का परिणाम भूमि पर होता हैं |
भूमि प्रदूषण का परिणाम
अन्य कारणों से भूमि प्रदूषित होने की वजह से उसका नकारात्मक परिणाम पर्यावरण और मानवी जीवन पर बहुत होता हैं |
भूमि दूषित होने के कारण फसले भी नहीं उगती हैं और जीवों को भोजन नहीं मिल पाता हैं | भूमि दूषित होने की वजह से उसकी उपजाऊ शक्ति कम हो जाती हैं |
भूमि यह हमारे खान एक मुख्य साधन होता हैं | मनुष्य ज्यादातर तो खेती पर ही निर्भर करता हैं | भूमि दूषित होने के कारण मानवी स्वास्थ्य, फसलों और पेड़ – पौधों पर बहुत बुरा असर पड़ता हैं |
भूमि प्रदूषण के रोकने के उपाय
भूमि प्रदूषण की वजह से बहुत हानी पहुँचती हैं | इसलिए हम सभी को भूमि प्रदूषण को रोकना बहुत आवश्यक हैं | भूमि प्रदूषण को रोकने के उपाय –
सभी लोगों को घर का कूड़ा – कचरा बाहर नहीं फेकना चाहिए |
खनिज संसाधनों को सावधानी और संभालकर निकालना चाहिए और भविष्य के लिए बचाकर रखना होगा |
हम सभी को वायु प्रदूषण को कम प्रदूषित करना चाहिए |
लोगों को पॉलिथीन का उपयोग कम करना चाहिए |
निष्कर्ष:
हमारी मिट्टी यह हमारी मुलभुत जरुरत हैं | अगर दैनंदिन भूमि ऐसे ही प्रदूषित होती रहेगी तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जायेगा और मानवी जीवन असंतुलित होगा | एक दिन हम सभी लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं होगा | इसलिए हम सभी लोगों को भूमि प्रदूषण को बचाने के लिए मिल जुलकर प्रयास करना चाहिए |